फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने काटे युवतियों के बाल, बदले में लिया सोना-चांदी

Sat, 20 Jun 2020 02:22 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान
विज्ञापन
शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पूरी दुनिया के साथ ही अपने देश में भी एक अजीब कारण की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारत को अक्सर गीदड़भभकी देने वाले कुरैशी का एक नया ही रूप सामने आया है। दरअसल, उन्होंने पिछले दिनों 'पीर बाबा' बनकर मुल्तान में अपने घर पर महिलाओं के बाल काटे और बदले में उनसे सोना, चांदी और रुपये लिए।

विज्ञापन

पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा महिलाओं के बाल काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स जहां उनका मजाक उड़ा रहे हैं वहीं कुछ उनके बर्ताव पर हैरानी जताते हुए आलोचना कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में कुरैशी को महिलाओं और लड़कियों के बाल काटते हुए देखा जा सकता है।


वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं कुरैशी के प्रति निष्ठा दिखाने को मजबूर हैं और दबाव में बाल कटवा रही हैं। इतना ही नहीं उन्हें मजबूरी में कुरैशी को पैसा और सोना भी देना पड़ा। धर्म के नाम पर महिलाओं को इस तरह लूटना पूरे पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। विदेश मंत्री के पीर बाबा बनकर ढोंग रचने की तीखी आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन

 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेश मंत्री मुल्तान में पिछले कई दशकों से पीर मुरीदी सिस्टम चला रहे हैं। उन्होंने मुल्तान के लोगों के प्रति स्वामी भक्ति की शपथ ली हुई है और खुद को पीर बताते हैं। 

ऐसा माना जाता है कि महिलाओं के बाल कटवाने से पुराने गुनाहों का प्रायश्चित हो जाता है। एक बार ऐसा होने पर शपथ लेने व्यक्ति को मुरीद कहा जाता है। उर्स के मौके पर शाह जवान लड़कियों और महिलाओं को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए उन्हें निष्ठा की शपथ दिलाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें