पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : डॉन न्यूज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मसले के चीन द्वारा उठाने पर नाकाम रहने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के बड़बोले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि वह कश्मीर मामले के हल के हिना भारत के साथ शांति प्रक्रिया के लिए तैयार नहीं हैं। यही नहीं कुरैशी ने कश्मीर मुद्दे के हल के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मध्यस्थता की अपील भी की।
पाक विदेश मंत्री अमेरिका में सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (सीएसआईएस) के थिंकटैंक को संबोधित कर रहे थे। कुरैशी ने कहा कि हमारी सरकार पड़ोस में शांति चाहती है। हम चाहते हैं कि हमारे आर्थिक सुधार और विकास के लिए हम अपने घरेलू एजेंडे को हासिल करने पर ध्यान दें, लेकिन इसके लिए शांति की जरूरी है।
जबकि हम भारत के साथ शांति के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं। निश्चित रूप से कश्मीर विवाद का समाधान किए बिना तो बिल्कुल नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबी और भुखमरी से लड़ने के बजाय भाजपा सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलने की मुहिम शुरू कर दी है।