यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होंचारुक
- फोटो : Twitter
यूक्रेन के प्रधानमंत्री ओलेक्सी होंचारुक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जबकि राष्ट्रपति के दफ्तर से मिली जानकारी के मुताबिक वोलोदिमीर जेलेंस्की इसे स्वीकार कर लेंगे। दरअसल, यूक्रेन की राजनीति में एक वीडियो के लीक होने के बाद उथल-पुथल मच गई है।
इस वीडियो में प्रधानमंत्री होंचारुक राष्ट्रपति जेलेंस्की की अर्थव्यवस्था की समझ को लेकर आलोचना करते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री होंचारुक ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा, ‘राष्ट्रपति को लेकर हमारे विश्वास और सम्मान को लेकर किसी तरह के संदेह को दूर करने लिए मैंने इस्तीफा पत्र लिखा और उसे राष्ट्रपति को सौंप दिया है।