फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने दिया इस्तीफा, अब इशाक डार संभालेंगे जिम्मेदारी

Mon, 26 Sep 2022 07:42 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

 पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं इशाक डार अब नए वित्त मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने दिया इस्तीफा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इशाक डार अब नए वित्त मंत्री बनाए गए हैं। डार को वित्त मंत्री बनाने का औपचारिक फैसला शनिवार को लंदन में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके भाई नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में मिफ्ताह इस्माइल और इशाक डार के अलावा पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अन्य नेता मौजूद थे।

विज्ञापन


इस्माइल ने अपना इस्तीफा नवाज शरीफ को सौंप दिया है जो भ्रष्टाचार के मामलों में दोषसिद्धि के कारण राजनीति से बाहर हैं, लेकिन उनके फैसलों को पार्टी के लिए बाध्यकारी माना जाता है। पीएमएल-एन ने इस्माइल के हवाले से एक बयान में कहा मैंने चार महीने तक अपनी पूरी क्षमता से काम किया और पार्टी तथा देश के प्रति वफादारी निभाई। 

जियो न्यूज के मुताबिक डार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ लंदन से वापस आएंगे और अगले सप्ताह संभवत: मंगलवार को शपथ लेंगे। डार का संबंध नवाज शरीफ से भी है, क्योंकि उनके बेटे की शादी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज की एक बेटी से हुई है।
विज्ञापन


इमरान खान ने भारत से संबंध को लेकर शहबाज शरीफ पर बोला हमला
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ने 2019 में नई दिल्ली द्वारा जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को रद्द करने के बाद भारत के साथ व्यापार संबंध तोड़ दिए थे और दावा किया था कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार इसे फिर से शुरू करना चाहती है।

खैबर पख्तूनख्वा के कराक में एक रैली को संबोधित करते हुए 69 वर्षीय खान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की उपाध्यक्ष मरियम नवाज सच बोलने में असमर्थ थीं क्योंकि उन्होंने एक बार फिर उन पर भाई-भतीजावाद को राष्ट्रीय हितों से ऊपर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने एक ऑडियो लीक का जिक्र करते हुए कहा कि मरियम अपने दामाद के लिए भारत से बिजली संयंत्र मशीनरी आयात करना चाहती है। 

मरियम नवाज ने की थी शिकायत
इंटरनेट मीडिया पर नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जिसमें वह पीएम शहबाज शरीफ से वित्त मंत्री की शिकायत कर रही थीं। वह कह रही थीं- चाचा, अमेरिकी डॉलर मजबूत हो रहा है और मिफ्ताह जिम्मेदारी तक लेने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद वह इशाक डार की प्रशंसा करने लगीं। कहा, डार साहब का चीजों पर नियंत्रण है। उनको पता है कि क्या करना है, लेकिन मिफ्ताह नहीं जानते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें