फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: इशाक डार ने अपनी ही संसद में फर्जी खबर के जरिए दिखाया बड़बोलापन, पाकिस्तानी मीडिया ने ही खोल दी पोल

Fri, 16 May 2025 11:15 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

भारत से संघर्ष में मात खाने के बाद पाकिस्तानी सेना फर्जी प्रोपेगैंडा कर अपने देश की जनता की नजरों में हीरो बनने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए सोशल मीडिया पर कई फर्जी तस्वीरें और दावे साझा किए जा रहे हैं। पाकिस्तान के विदेश मंत्री तो वहां की संसद में भी फर्जी दावा कर गए, लेकिन फैक्ट चेक में पकड़े जाने के बाद उनकी खूब किरकिरी हो रही है। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तानी सीनेट में एक विदेशी अखबार की फर्जी तस्वीर का जिक्र कर झूठा दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना संघर्ष में भारतीय वायुसेना पर भारी पड़ी। इस दौरान पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ब्रिटिश अखबार डेली टेलीग्राफ के एक लेख की तस्वीर का हवाला दिया। हालांकि पाकिस्तानी मीडिया ने ही अपने विदेश मंत्री के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। फैक्ट चेक में विदेशी अखबार की तस्वीर फर्जी निकली है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के जाने-माने अखबार ने ही खोली इशाक डार के झूठ की पोल
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने गुरुवार को पाकिस्तानी सीनेट में बताया कि ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ ने लिखा कि 'पाकिस्तानी वायुसेना, आकाश में निर्विवाद किंग रही।' इस पर पाकिस्तान के एक जाने-माने अखबार डॉन ने ही फैक्ट चेक कर अपने विदेश मंत्री के दावे को खारिज कर दिया। अखबार ने बताया कि इशाक डार ने जिस खबर का जिक्र किया, वह फर्जी है और वह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी तस्वीर है। पाकिस्तानी अखबार ने वायरल तस्वीर की जांच की तो उसे तस्वीर में कई खामियां नजर आईं। जांच में पता चला कि डेली टेलीग्राफ ने ऐसी कोई खबर प्रकाशित ही नहीं की। 

ये भी पढ़ें- India-Pakistan Tension: शहबाज शरीफ शांति के लिए भारत से बातचीत को तैयार, शर्तों में कश्मीर मुद्दा भी शामिल
विज्ञापन


फैक्ट चेक में फर्जी निकली तस्वीर
पाकिस्तानी अखबार ने फैक्ट चेक के जरिए पता लगाया कि वायरल तस्वीर में जो लेख है, उसमें स्पेलिंग की गलतियां थीं, जो एक प्रतिष्ठित अखबार के संपादकीय में नहीं हो सकतीं। पेज का लेआउट भी डेली टेलीग्राफ के लेआउट से मेल नहीं खाता। पाकिस्तान के कई अन्य पत्रकारों ने भी इस तस्वीर का फैक्ट चेक किया और इस खबर को फर्जी पाया। एक यूजर ने डेली टेलीग्राफ की तस्वीर को एआई जेनरेट बताया और संसद में दिए उप-प्रधानमंत्री के दावे को शर्मनाक करार दिया। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत से बुरी तरह से मात खाने के बाद पाकिस्तानी सेना और सरकार अपने देश में फर्जी प्रोपेगैंडा चला रहे हैं ताकि जनता की नजरों में हीरो बनकर बेइज्जती से बचा जा सके। 



ये भी पढ़ें- India-Pakistan: 'निर्णायक ताकत इस्तेमाल की', सात विश्लेषकों ने भारत को बताया संघर्ष का विजेता, गिनाईं वजहें
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कई अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में भारत को विजेता बताया है और दावा किया कि पाकिस्तानी वायुसेना, भारतीय वायुसेना के सामने कहीं न टिक सकी। भारत ने पूरी सटीकता और सुनियोजित तरीके से हमले किए, जबकि पाकिस्तानी वायुसेना के ड्रोन और लड़ाकू विमान हवा में ही तबाह कर दिए गए। भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया, जिसमें उनके कई अहम एयरबेस को भारी नुकसान हुआ। 

भारत से बातचीत के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ बातचीत की अपील की है। इशाक डार का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम चल रहा है। पाकिस्तानी सीनेट में इशाक डार ने दावा किया कि 'सैन्य स्तर पर हुई बातचीत में संघर्षविराम 18 मई तक बढ़ गया है। डार ने कहा कि राजनीतिक स्तर पर बातचीत से ही समस्या सुलझेगी। हम भारत के साथ समग्र बातचीत करना चाहते हैं।' हालांकि भारत का रुख साफ है कि आतंकवाद खत्म किए बिना पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी। पीएम मोदी ने ये भी साफ कर दिया कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ आतंकवाद और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर बात होगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें