फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थसंकट से जूझ रहे पाक का एक वर्ष में कर्ज का नया रिकॉर्ड, 7,509 अरब रुपये का कुल ऋण

Thu, 10 Oct 2019 05:20 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पाकिस्तान के हालात दिनोंदिन खराब होते जा रहे हैं। आर्थिक कंगाली की कगार पर खड़े पाकिस्तान की इमरान सरकार ने एक साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड कर्ज लिया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इमरान सरकार के एक साल के कार्यकाल में देश के कुल कर्ज में 7,509 अरब (पाकिस्तानी) रुपये की वृद्धि हुई है। कर्ज के यह आंकड़े स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पीएमओ को भेज दिए हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अगस्त 2018-19 के बीच विदेश से 2804 अरब रुपये का और घरेलू स्रोतों से 4705 अरब रुपये का कर्ज पाक ने लिया। स्टेट बैंक के मुताबिक, मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले दो महीनों में पाकिस्तान के सार्वजनिक कर्ज में 1.43 फीसदी का इजाफा हुआ है। संघीय सरकार का यह कर्ज बढ़कर 32,240 अरब रुपये हो गया है। अगस्त 2018 में यह कर्ज 24,732 अरब रुपये था।

मीडिया रिपोर्ट में आंकड़ों के हवाले से कहा गया है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले तीन महीने में सरकार का कर संग्रह 960 अरब रुपये का रहा जो कि दस खरब रुपये के लक्ष्य से कम है। सूत्रों का कहना है कि इमरान खान के बीजिंग दौरे की अहमियत इसलिए और भी ज्यादा है, क्योंकि यह चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग के भारत दौरे से ठीक पहले हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें