फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कोविड-19 वैक्सीन की अग्रिम खरीद के लिए आवंटित किए दस करोड़ डॉलर

Wed, 18 Nov 2020 02:48 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

पाकिस्तान ने उपलब्ध होने पर कोरोना वायरस टीके की अग्रिम खरीद के लिए दस करोड़ डॉलर का कोष निर्धारित किया है क्योंकि देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को 363380 पर पहुंच गई। मीडिया में आई खबरों में इसकी जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


डॉन समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, इस निर्णय के साथ टीके की खरीद के लिए इस कोष को मंजूरी दी गई है कि वरिष्ठ नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और बीमार लोगों को उपचार में प्राथमिकता दी जाएगी। नेशनल वैक्सीन कमेटी के चेयरमैन डॉ. असद हफीज ने बताया कि टीका मिलने में अभी कुछ और महीने लगेंगे।


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि टीके की कीमत का आकलन करना फिलहाल संभव नहीं है क्योंकि एम आरएनए (मैसेंजर आरएनए) टीका अभी दुनिया में उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि कंपनिया टीके का निर्माण कर रही हैं। कम कीमत में उपलब्ध कराने की कंपनियों की घोषणा के बावजूद हमें इस बात की आशा नहीं करनी चाहिए कि यह टीका लगभग मुफ्त में उपलब्ध होगा।' 
विज्ञापन


पाकिस्तान कोविड-19 टीके की खरीद की दौड़ में कूदा है क्योंकि देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 2208 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार उपरोक्त अवधि में पाकिस्तान में 37 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हुई है।

मंत्रालय के अनुसार 325,788 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1,551 की हालत नाजुक है। देश में फिलहाल 30362 मरीजों का इलाज चल रहा है और यह आंकड़ा सितंबर में 6,000 से कम था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें