पाकिस्तान ने कबूली सात और ठिकानों पर तबाही: आखिर क्या है इनकी अहमियत, आतंक के आकाओं को मिले कितने गहरे जख्म?
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:03 PM IST
सार
भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की किन जगहों को निशाना बनाने की बात कही थी? पाकिस्तान के लीक डोजियर में और किन नए ठिकानों पर भारत के पलटवार की बात सामने आई है? इन जगहों पर ऐसा क्या खास है, जिससे ये भारत के निशाने पर आ गईं? भारत की इस रणनीति के पीछे क्या वजह रही? आइये जानते हैं...
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के 11 नहीं 18 एयरबेसों पर भारत ने ब्रह्मोस समेत अन्य मिसाइलें दागकर उन्हें भयंकर नुकसान पहुंचाया था। पाकिस्तान के लीक डोजियर से यह खुलासा हुआ है। इसमें सामने आया है कि 7 मई और 10 मई को भारत ने जिन जगहों को निशाना बनाने की बात कही, सिर्फ वही नहीं, बल्कि सात और स्थानों पर भी भारत ने सटीक निशाने साधे। जिन सात नए ठिकानों पर पाकिस्तान ने नुकसान की बात कबूली है, उनका भारतीय सेना की तरफ से कभी जिक्र भी नहीं हुआ।
ऐसे में यह जानना अहम है कि भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की किन जगहों को निशाना बनाने की बात कही थी? पाकिस्तान के लीक डोजियर में और किन नए ठिकानों पर भारत के पलटवार की बात सामने आई है? इन जगहों पर ऐसा क्या खास है, जिससे ये भारत के निशाने पर आ गईं? भारत की इस रणनीति के पीछे क्या वजह रही? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
भारत की ओर से पाकिस्तान में सात और ठिकानों को निशाना बनाए जाने का हुआ खुलासा।
- फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान पाकिस्तान के 11 नहीं 18 एयरबेसों पर भारत ने ब्रह्मोस समेत अन्य मिसाइलें दागकर उन्हें भयंकर नुकसान पहुंचाया था। पाकिस्तान के लीक डोजियर से यह खुलासा हुआ है। इसमें सामने आया है कि 7 मई और 10 मई को भारत ने जिन जगहों को निशाना बनाने की बात कही, सिर्फ वही नहीं, बल्कि सात और स्थानों पर भी भारत ने सटीक निशाने साधे। जिन सात नए ठिकानों पर पाकिस्तान ने नुकसान की बात कबूली है, उनका भारतीय सेना की तरफ से कभी जिक्र भी नहीं हुआ।
ऐसे में यह जानना अहम है कि भारत ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान की किन जगहों को निशाना बनाने की बात कही थी? पाकिस्तान के लीक डोजियर में और किन नए ठिकानों पर भारत के पलटवार की बात सामने आई है? इन जगहों पर ऐसा क्या खास है, जिससे ये भारत के निशाने पर आ गईं? भारत की इस रणनीति के पीछे क्या वजह रही? आइये जानते हैं...
पहले जानें- भारत ने 7 मई को पाकिस्तान में किन आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना?
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद 7 मई की अल-सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, सियालकोट, भीमबेर, कोटली और मुजफ्फराबाद के इलाके शामिल रहे।
जहां दक्षिण पंजाब में स्थित बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय था, तो वहीं मुरीदके को आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और इसकी शाखा जमात-उद-दावा का केंद्र माना जाता है। इसी तरह पीओके में स्थित कोटली आत्मघाती हमलावरों और उग्रवादियों का प्रशिक्षण केंद्र था। गुलपुर को जम्मू कश्मीर में आतंकियों का लॉन्चपैड माना जाता है। सियालकोट का महमूना कैंप हिजबुल मुजाहिदीन का ठिकाना था। पीओके के सवाई में लश्कर-ए-तैयबा का कैंप रहा था। इसके अलावा सरजाल और बरनाला आतंकी घुसपैठ के लॉन्चपैड माने जाते रहे हैं।
फिर 10 मई को भारत ने पाकिस्तान के किन ठिकानों पर पलटवार किया?
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर ड्रोन और मिसाइल दागकर हमले की कोशिश की। हालांकि, भारत ने इन हमलों को अपनी हवाई रक्षा शील्ड के जरिए नाकाम कर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पहले लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया और फिर आठ ठिकानों सियालकोट एविएशन बेस, पसरूर रडार साइट, चकलाला, मुरीद, रफीकी, चुनियांन, रहीमयार खान और सुक्कूर एयरबेस पर जवाबी हमले किए। इनमें पाकिस्तान के तकनीकी प्रतिष्ठान, कमांड और कंट्रोल केंद्र, रडार साइट्स और हथियार भंडार वाली जगहें शामिल थीं।
भारत ने इसके ठीक बाद ही पाकिस्तान के कूटनीतिक तौर पर अहम जैकबाबाद, सरगोधा, स्कार्दू और भोलारी में सटीक निशाने लगाए। पाकिस्तान के एयर डिफेंस वेपन सिस्टम और रडार सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया। इससे पाकिस्तान का एयरस्पेस बेकार हो गया। इस तरह उसे कुल 13 सैन्य ठिकानों पर नुकसान उठाना पड़ा। गौरतलब है कि इन सैन्य ठिकानों में 11 एयरबेस, एक हवाई पट्टी और लाहौर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम शामिल था।
अब जानें- पाकिस्तान के किन और एयरबेस को निशाना बनाने का खुलासा हुआ?
पाकिस्तान ने अपनी मीडिया को जो डोजियर सौंपा है, उससे खुलासा हुआ है कि भारत ने पाकिस्तान में तीन प्रांतों में सात और प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी मीडिया से कहा गया है कि भारत ने इन क्षेत्रों को निशाना बनाकर सेना को भड़काने की कोशिश की। इनमें- खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पेशावर; सिंध प्रांत में अटक, बहावलनगर, छोर, हैदराबाद और पंजाब प्रांत में गुजरत और झंग शामिल हैं। इस डोजियर में यह नहीं बताया गया है कि भारत ने इन शहरों में किस तरह के केंद्रों को भेदा, लेकिन इनकी लोकेशन के आधार पर अभियान को लेकर कुछ अहम बातें सामने आती हैं।
भारत की तरफ से इन सात शहरों में किन ठिकानों को निशाना बनाने की संभावना?
पाकिस्तान ने अपने जिन और सात शहरों पर भारत की तरफ से हमले की बात कही है, उन सभी में कुछ अहम सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। पाकिस्तान ने अलग-अलग समय पर इन ठिकानों पर नुकसान की बात भी कही थी। उदाहरण के तौर पर 16 मई को पाकिस्तान ने कहा था कि भारत के ड्रोन्स ने अटक में उसके नेशनल डिफेंस कॉम्प्लेक्स (एनडीसी) को निशाना बनाया। यहां पाकिस्तान अपनी मिसाइलों को ले जाने वाले वाहनों को रखता है।
1. पेशावर, खैबर पख्तूनख्वा यहां कौन से अहम सैन्य ठिकाने?
पेशावर एयरबेस, आर्मी कैंटोनमेंट और हवाई रक्षा इकाइयों के साथ कई सैन्य ठिकाने। पाकिस्तान के सैन्य आधारभूत ढांचे का संवेदनशील केंद्र।
2. अटक, पंजाब यहां कौन से अहम सैन्य ठिकाने?
पाकिस्तान की बैलिस्टिक मिसाइलों को लाने-ले जाने वाले वाहनों के निर्माण केंद्र 'नेशनल डिफेंस कॉम्प्लेक्स' की मौजूदगी।
पीएएफ बेस मिन्हास (कामरा) भी यहां मौजूद। इसमें जेएफ-17 थंडर जैसे लड़ाकू विमानों की असेंबली और रखरखाव की व्यवस्था।
कामरा शहर में बड़े रक्षा कॉन्ट्रैक्टर पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स का मुख्यालय मौजूद। यह विदेशी सैन्य विमानों के रखरखाव और नई प्रणालियों का निर्माण केंद्र।
3. बहावलनगर, पंजाब
यहां पाकिस्तान की अहम सैन्य छावनी है। यह क्षेत्रीय स्तर पर सैन्य संचालन के काम में आती है। यहां मौजूद टुकड़ी रेगिस्तानी इलाकों में संघर्ष के लिए प्रशिक्षित।
4. गुजरात, पंजाब
यहां मौजूद खरियान छावनी पाकिस्तान की सबसे बड़ी सैन्य छावनियों में से एक। यहां सैनिकों के लिए प्रशिक्षण सुविधाएं और कई सैन्य इकाइयों की तैनाती।
5. झांग, पंजाब
पीएएफ बेस रफीकी की मौजूदगी। झंग जिले में स्थित यह एयरबेस पाकिस्तान वायुसेना के कई स्क्वाड्रन्स का मुख्यालय है। रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम। भारत ने 10 मई को इस पर हमले की पुष्टि की थी।
6. हैदराबाद, सिंध
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित हैदराबाद में सैन्य गैरिसन मौजूद है। यहां थल सेना के अहम हथियारों की मौजूदगी। साथ ही सैन्य प्रशिक्षण केंद्र, भर्ती कार्यालय और अन्य सुविधाएं भी मौजूद।
7. छोर, सिंध
सिंध के उमरकोट जिले में मौजूद छोर में पाकिस्तानी सेना का डेजर्ट वॉरफेयर स्कूल। थार के रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित यह स्कूल रेगिस्तानी युद्ध तकनीकों में प्रशिक्षण का केंद्र।