फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की बढ़ सकती है चिंता, चीन से तनाव के बीच पाकिस्तान ने लद्दाख के नजदीक तैनात किया जेएफ-17 फाइटर जेट

Sun, 26 Jul 2020 01:01 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाकिस्तानी जेएफ-17 (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारत चीन तनाव के बीच पाकिस्तान भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जहां वह एक तरफ लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है वहीं दूसरी तरफ उसने स्कर्दू एयरबेस पर जेएफ-17 फाइटर जेट को तैनात किया है।
विज्ञापन


यही नहीं पाकिस्तान ने एलओसी के पास स्थित अपने चार एयरबेसों पर भी हाईअलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारत का चीन के साथ पहले से ही तनाव चल रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान द्वारा की जा रही इन हरकतों से भारत की चिंता बढ़ना लाजमी है। 

पाकिस्तान ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें पाकिस्तानी एयरफोर्स चीफ मुजाहिद अनवर खान इस एयरबेस का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। यहां पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में फाइटर जेट और एयरफोर्स कर्मचारियों को तैनात किया है। पाकिस्तान इस इलाके में लगातार अभ्यास कर रहा है। लद्दाख के नजदीक इस एयरबेस का उपयोग पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीनी एयरफोर्स भी करती है।   
विज्ञापन


वहीं अगर अब चीनी वायुसेना इस एयरबेस का इस्तेमाल करती है तो निश्चित ही भारत की चिंता बढ़ सकती है। हालांकि भारत हर तरह से सक्षम है और पाक की हर चाल पर भारतीय खुफिया एजेंसियां भी नजर बनाए हुए हैं। 

स्कार्दू में पाकिस्तान का यह सिविल एयरपोर्ट पहले से ही मौजूद है। इस एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड फ्यूल स्टेशन और हथियार डिपो का भी निर्माण किया गया है। बता दें कि यहां से श्रीनगर और लेह की दूरी मात्र 200 किलोमीटर है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें