फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की अफगानिस्तान को मदद: वाघा बॉर्डर से तोरखम जाएगा 50 हजार टन गेहूं और दवाईयां, पाकिस्तान ने लिया फैसला

Fri, 03 Dec 2021 05:52 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत की ओर से अफगानिस्तान को जो मदद देने का एलान किया है उसे वह वाघा बॉर्डर से तोरखम तक अपने क्षेत्र से ले जाने की अनुमति देगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने संकटग्रस्त अफगानिस्तान को मानवीय मदद के तौर पर 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं और जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराने का एलान किया था। बीते दिनों पाकिस्तान ने घोषणा की थी वह अपवाद के आधार पर यह मदद अपने देश से होकर ले जाने की मंजूरी देगा। दोनों देशों में इस मदद को ले जाने के तरीके को लेकर विवाद भी देखने को मिला था।

विज्ञापन


गुरुवार को इसे लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के इस फैसले को लागू करने के लिए फैसला किया गया है कि हम भारत की ओर से दी जाने वाली इस मदद को वाघा बॉर्डर से तोरखम तक ले जाने के लिए अफगान ट्रकों का इस्तेमाल करने की मंजूरी देंगे। गुरुवार को भारत ने कहा था कि इसे लेकर पाकिस्तान के साथ बातचीत हो रही है।

मदद पहुंचाने के प्रयासों में भारत से तेजी लाने का अनुरोध
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत के चार्ज डी अफेयर्स को इस फैसले की जानकारी दे दी गई है। पाकिस्तान ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वह अफगानिस्तान को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने में तेजी लाने के लिए जरूरी कदम उठाए और शीघ्रता से आगे बढ़े। भारत ने इसे लेकर कहा था कि मानवीय मदद शर्तों के अधीन नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


गुरुवार को पाक ने खारिज कर दिया था भारत का प्रस्ताव
यहां एक खास बात यह देखने को मिली कि गुरुवार को पाकिस्तान ने इस मदद को अफगानिस्तान तक पहुंचाने के लिए भारत की ओर से दिए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। हालांकि, शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इस पर सहमति जताई गई और वाघा बॉर्डर से होकर इस सहायता को अफगानिस्तान तक पहुंचाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें