फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तानी पति ने भारतीय पत्नी को घर से निकाला, बच्चों की कस्टडी को लेकर अदालत पहुंचा मामला

Sat, 20 Jul 2024 08:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

अदालत ने याचिकाकर्ता की वकील बुशरा कमर से पूछा है कि वह कोर्ट को बताएं कि दोनों नाबालिग बच्चों को वापस पाकिस्तान कैसे लाया जा सकता है। इस पर वकील ने कहा कि वह ऐसे कई फैसलों के बारे में बता सकती हैं, जब नाबालिग बच्चों को दूसरे देशों से प्रत्यर्पित किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को एक भारतीय महिला की याचिका पर सुनवाई शुरू की। महिला का आरोप है कि उसके पाकिस्तानी पति ने उसे प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया और उसके नाबालिग बच्चों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात चला गया है। महिला ने अपने बच्चों की कस्टडी देने की मांग करते हुए अदालत का रुख किया है। 
विज्ञापन


लाहौर उच्च न्यायालय में चल रही सुनवाई
याचिकाकर्ता फरजाना बेगम ने लाहौर उच्च न्यायालय को बताया कि उसने लाहौर के रहने वाले मिर्जा यूसुफ इलाही से साल 2015 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात संयुक्त अरब अमीरात में हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हुए। साल 2018 में दोनों लाहौर आ गए। लाहौर आने के बाद पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे भारत वापस लौटने को कहा। महिला का कहना है कि वह अपने बच्चों के बिना भारत नहीं जाएगी। महिला की वकील ने अदालत को बताया कि आरोपी पति दोनों नाबालिग बच्चों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात चला गया है। अदालत ने याचिकाकर्ता की वकील बुशरा कमर से पूछा है कि वह कोर्ट को बताएं कि दोनों नाबालिग बच्चों को वापस पाकिस्तान कैसे लाया जा सकता है। इस पर वकील ने कहा कि वह ऐसे कई फैसलों के बारे में बता सकती हैं, जब नाबालिग बच्चों को दूसरे देशों से प्रत्यर्पित किया गया। इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई अगले हफ्ते तक टाल दी।

क्या है पूरा विवाद 
भारत के मुंबई में स्थित चीता कैंप की रहने वाली फरजाना बेगम नौकरी के सिलसिले में संयुक्त अरब अमीरात गई थी। वहां उसकी मुलाकात लाहौर के रहने वाले मिर्जा यूसुफ इलाही से हुई। इलाही संयुक्त अरब अमीरात में व्यापार करता है। दोनों तलाकशुदा थे और मुलाकात के बाद दोनों में नजदीकी बढ़ी तो दोनों ने शादी कर ली। शादी के तीन साल बाद तक दोनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में ही रहे, जहां दोनों के दो बेटे इब्राहिम और इस्माइल हुए। साल 2018 में दोनों लाहौर आ गए। लाहौर आकर फरजाना को पता चला कि उसके साथ यूसुफ की चौथी शादी है। यूसुफ के पहली पत्नियों से भी बच्चे हैं। 
विज्ञापन


विवाद तब शुरू हुआ, जब यूसुफ ने अपने बेटों इब्राहिम और इस्माइल के नाम पर लाहौर में एक घर और एक कमर्शियल प्लाजा खरीदा। इसका यूसुफ की पहली पत्नियों की बेटियों ने विरोध किया। इसके बाद घर में कलह हुई और यूसुफ ने फरजाना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। यूसुफ ने फरजाना को भारत वापस लौटने को कहा। साथ ही उसने पुलिस को सूचना दे दी कि फरजाना अवैध रूप से पाकिस्तान में रह रही है। 

फरजाना को जबरन भारत भेजने की हुई कोशिश
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने फरजाना को वाघा बॉर्डर के जरिए भारत भेजने की तैयारी कर ली, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को हस्तक्षेप के बाद फरजाना वापस लाहौर स्थित अपने घर लौट सकी। अब फरजाना ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने दोनों नाबालिग बच्चों को यूएई से वापस लाने और उनकी कस्टडी देने की मांग की है। फरजाना का कहना है कि वह अपने बच्चों के बिना भारत नहीं जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें