फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: ब्रिक्स में शामिल होने के लिए पाकिस्तान बेताब, सदस्यता के लिए किया आवेदन

Thu, 23 Nov 2023 11:10 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

ब्रिक्स समूह में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने आवेदन किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है। यहां पढ़ें...
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिक्स की सदस्यता पाने के लिए पाकिस्तान बेताब दिख रहा है। पाकिस्तान ने गुरुवार को ब्रिक्स समूह में सदस्यता के लिए आवेदन किया है। बता दें वर्तमान में ब्राजील, चीन, रूस, भारत और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के सदस्य हैं। 
विज्ञापन


इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अर्जेटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी, यूएई को नए सदस्यों के रूप में शामिल किया गया था। ये सभी देश रूस में होने वाली 2024 के शिखर सम्मेलन की बैठक में शामिल होंगे। 

पाकिस्तान का दावा, हम वैश्विक शांति के लिए प्रतिबद्ध
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने कहा, हमने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए आवेदन किया है क्योंकि यह विकासशील देशों का एक बड़ा समूह है। पाकिस्तान ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है। उन्होंने कहा, वैश्विक शांति और विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, यदि पाकिस्तान ब्रिक्स में शामिल हो जाता है तो इससे पाकिस्तान में अतंरराष्ट्रीय सहयोग, समावेशी विकास को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी। मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने कहा, 2024 में ब्रिक्स देशों में शामिल होने के लिए हमने आवेदन किया है, हमें विश्वास है कि सदस्यता प्रक्रिया में मॉस्को हमारी मदद करेगा। हम रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें