फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कबूला, कश्मीर मुद्दे को लेकर तनाव से भारत के साथ व्यापार पर पड़ा असर

Thu, 23 Jan 2020 03:05 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव से दोनों देशों के मध्य व्यापार में काफी गिरावट आई है। पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक ने यह बात कही। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की खबर के मुताबिक , स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के 2019-20 के पहली छमाही के आंकड़ों में कहा गया है कि जुलाई-दिसंबर में पाकिस्तान का भारत को निर्यात गिरकर 1.68 करोड़ डॉलर रह गया, जो कि 2018-19 की पहली छमाही में 21.3 करोड़ डॉलर था।

विज्ञापन


पाकिस्तान का वित्त वर्ष एक जुलाई से शुरू होता है। इसमें कहा गया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार कम होने का कुछ खास असर व्यापार संतुलन पर नहीं पड़ा है। यह अब भी भारत के पक्ष में है।

आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान का भारत से आयात भी जुलाई-दिसंबर अवधि में गिरकर 28.6 करोड़ डॉलर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 86.5 करोड़ डॉलर था। इसके परिणामस्वरूप, भारत के साथ पाकिस्तान का व्यापार घाटा 26.9 करोड़ डॉलर है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि भारत ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी। पाकिस्तान ने भारत के इस कदम का कड़ा विरोध करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश की थी।

पाकिस्तान ने भारत से राजनयिक संबंध घटाया था और व्यापार को रोक दिया था। इससे व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों को नुकसान पहुंचा है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, पाकिस्तान का चीन से आयात जुलाई-दिसंबर में गिरकर 4.8 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी छमाही में यह आंकड़ा पांच अरब डॉलर था।
विज्ञापन


हालांकि, पाकिस्तान का चीन को निर्यात मामूली बढ़कर 93.6 करोड़ डॉलर रहा , जो कि पहले 88.9 करोड़ डॉलर था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें