फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान का दावा, अल-कायदा के पांच आतंकी किए गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2019 02:03 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि देश के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला में छापेमारी के दौरान अल-कायदा के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। दावा ऐसे वक्त किया गया है जब पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की काली सूची में जाने का डर सता रहा है।

विज्ञापन


आतंकरोधी विभाग के अधिकारी मुहम्मद इमरान ने बताया कि प्रांत की खुफिया एजेंसी और इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस के सहयोग से छापेमारी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी बृहस्पतिवार देर रात की गई। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण गिरफ्तारी करार दिया और कहा कि ये लोग बड़े हमले की योजना बना रहे थे। 

अधिकारी ने बताया कि इन में से एक फर्जी दस्तावेज बनाने में माहिर है, जबकि दूसरा डिजिटल मीडिया और पब्लिकेशन का जानकार है। छापेमारी में कई कंप्यूटर, प्रिंटिंग प्रेस, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, हथियार, सुसाइड जैकेट और विस्फोटक बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि पांचों शुरू में कराची में थे और हाल में गुजरांवाला आए थे। सभी अल-कायदा के लिए फंड उगाही के काम से भी जुड़े थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें