पाकिस्तान बार काउंसिल ने पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में सुनाई गई मौत की सजा को खारिज करने के लाहौर हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। शुक्रवार को मीडिया में ऐसी खबर आई।
इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत ने सेवानिवृत जनरल मुशर्रफ (74) को चर्चित देशद्रोह मामले में छह साल तक सुनवाई के बाद पिछले साल 17 दिसंबर को मौत की सजा सुनाई थी। मुशर्रफ फिलहाल दुबई में हैं।
हालांकि लाहौर हाईकोर्ट ने 13 जनवरी को मुशर्रफ के खिलाफ चर्चित देशद्रोह मामले 'असंवैधानिक' करार दिया था, जिसके बाद उनकी सजा खत्म हो गई थी। पाकिस्तान बार काउंसिल ने गुरुवार को लाहौर हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर की।