फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मौलाना रहमान ने कहा- इमरान सरकार के बचे हैं गिने-चुने दिन

Wed, 20 Nov 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
imran khan and maulana fazlur rehman - फोटो : social media
विज्ञापन

धर्मगुरु से नेता बने मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर ताजा हमला करते हुए कहा कि सरकार का नेतृत्व कर रहे 'पाकिस्तान के गोर्बाचेव' के पास अब गिनती के दिन बचे हैं। 

विज्ञापन


कट्टरपंथी मौलाना एवं जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज्ल (जेयूआई-एफ) के नेता ने दक्षिणी खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को बन्नू शहर में धरना-प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेताओं को चोर बुलाने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनी हुई सरकार ने खान की बहन को नेशनल रिकॉन्सिलिएशन ऑर्डिनेंस (एनआरओ) की पेशकश की है।

रहमान ने दावा किया कि खान के नेतृत्व से चल रही पाकिस्तान की तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के दिन लद गए हैं। रहमान ने कहा कि इस सरकार की जड़ें कट गई हैं। इनके पास महज कुछ ही दिन रह गए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया के हवाले उन्होंने कहा कि इमरान खान की बहन को एनआरओ दिया गया है। हमें भी ऐसी सिलाई मशीन दी जाए जो आपको एक साल में 70 अरब रुपये कमा कर दे सके।

नेशनल रिकॉन्सिलिएशन ऑर्डिनेंस एक ऐसा अध्यादेश है जिसे भ्रष्टाचार, गबन, धन शोधन, हत्या और आतंकवाद के आरोपी नेताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और नौकरशाहों को माफी देने के इरादे से 2007 में जारी किया गया था।

रहमान ने कहा कि खान ‘पाकिस्तान का गोर्बाचेव’ बनने की कोशिश कर रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में मौलाना ने ऐसा ही तेवर दिखाते हुए प्रधानमंत्री को इस्तीफा देने के लिए दो दिन का वक्त दिया था।

मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति थे। उन्हें शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। शीत युद्ध को समाप्त करने वाली वार्ता और सुधारों को अपनाने के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद किया जाता है। जेयूआई-एफ प्रमुख ने कुछ दिन पहले खान की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने रहमान के सरकार विरोधी प्रदर्शन को सर्कस बताया था।

रहमान ने 27 अक्तूबर को कराची से अपने प्रदर्शन की शुरुआत की थी और हजारों समर्थकों के लाव-लश्कर के साथ वह 31 अक्तूबर को इस्लामाबाद पहुंचे थे। रहमान के नेतृत्व वाली सरकार विरोधी रैली को आजादी मार्च कहा जा रहा है जिसका मकसद मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें