फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने आतंकवाद-अपराध गठजोड़ के खिलाफ लड़ाई में कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने को कहा

Wed, 20 Nov 2019 02:03 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि और राजदूत सैयद अकबरूद्दीन - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत ने आतंकवाद-अपराध गठजोड़ के मौजूदा वैश्विक खतरे के खिलाफ लड़ाई में किसी तरह का दोहरा मानक अपनाए बिना कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाने का आह्वान किया है। इस गठजोड़ के तहत संयुक्त राष्ट्र से आतंकी संगठन घोषित लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद जैसे समूह सीमा पार वित्तपोषण और दुष्प्रचार के जरिए लगातार क्षेत्रों को अस्थिर करने में लगे हैं।

विज्ञापन


विश्व निकाय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने मंगलवार को कहा कि आज हमने यहां सुना कि आतंकवाद और संगठित अपराध की दोहरी बुराइयों को किस तरह एक ही तर्ज पर सहयोग मिलता है। उनके संबंधों की प्रकृति भिन्न हो सकती है, लेकिन उन्हें उन्हीं दुष्ट शक्तियों से मदद मिलती है जो हिंसा के अवैध इस्तेमाल से शासन, विकास और सामाजिक ताने-बाने को दुर्बल करना चाहते हैं।

आतंकवाद का संगठित अपराध से संपर्क तथा मादक पदार्थों की तस्करी से इसका वित्तपोषण रोकने’ विषय पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र और शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक उच्चस्तरीय विशेष आयोजन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद-अपराध गठजोड़ विश्व के अस्तित्व के लिए खतरा है, जिसका स्वरूप हर रोज बदल रहा है।’
विज्ञापन


अकबरुद्दीन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को नए तरीके और प्रौद्योगिकियां अपनानी होंगी-जो कुछ ऐसा है जिसे हम तभी प्राप्त कर सकते हैं जब हम मिलकर काम करें, कतई बर्दाश्त नहीं की नीति’ के साथ काम करें, दोहरा मानक अपनाए बिना काम करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें