फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान एटीसी ने भारतीय विमान को हादसे का शिकार होने से बचाया, 150 यात्री थे सवार

Sat, 16 Nov 2019 04:25 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जयपुर से ओमान की राजधानी मस्कट जा रहे एक भारतीय विमान को पाकिस्तान के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने दुर्घटना का शिकार होने बचा लिया। विमान के पायलट ने खराब मौसम के कारण अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद पाकिस्तान नागर विमानन प्राधिकरण के एक हवाई यातायात नियंत्रक ने भारतीय विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने बचा लिया।  

विज्ञापन


‘द न्यूज इंटरनेशनल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के चोर इलाके में भारतीय विमान का असामान्य मौसमी स्थितियों से सामना हुआ। विमान में 150 यात्री सवार थे। विमान बृहस्पतिवार को कराची क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी विमान आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और लगभग उसी वक्त वह 36 हजार फीट की ऊंचाई से गिरकर अचानक 34 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया। 

इसके बाद पायलट ने आपात प्रोटोकॉल जारी किया और पास के स्टेशनों को खतरे की सूचना दी। पाकिस्तान के हवाई यातायात नियंत्रक ने भारतीय पायलट की चेतावनी पर तुरंत प्रतिक्रिया की और आसपास के क्षेत्र में विमान को शेष यात्रा के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घने हवाई यातायात के माध्यम से निर्देशित किया।
विज्ञापन


पांच महीने बंद था पाक हवाई क्षेत्र

इस साल भारत के साथ गतिरोध के मद्देनजर करीब पांच महीने के प्रतिबंध के बाद पाकिस्तान ने 16 जुलाई को अपने हवाई क्षेत्र भारत के लिए खोल दिए थे। बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। 

पिछले महीने कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यात्रा के मद्देनजर उनके विमान के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें