फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित कर की वैश्विक शांति और अहिंसा के लिए दलाई लामा की सराहना

Sat, 16 Nov 2019 03:07 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल)
विज्ञापन

अमेरिका में चार प्रभावशाली सांसदों के एक समूह ने वैश्विक शांति और अहिंसा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा की सराहना करते हुए कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है।

विज्ञापन


हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में पेश किया गया प्रस्ताव, धार्मिक-स्वतंत्रता के लिए अमेरिकी राजदूत सैम्यूल डी ब्राउनबैक के भारत में धर्मशाला यात्रा करने के हफ्तों बाद आया। जहां राजदूत ने अपनी यात्रा के दौरान तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की और धार्मिक स्वतंत्रता को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

विश्व स्तर पर सम्मानित और नोबेल शांति पुरस्कार के प्राप्तकर्ता 83 वर्षीय दलाई लामा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला शहर में निर्वासन में रहते हैं। वह 1959 की शुरुआत में चीनी कब्जे से बचने के लिए भारत भाग आए थे।
विज्ञापन


कांग्रेसी टेड योहो द्वारा यह सदन प्रस्ताव पेश किया गया। वहीं, माइकल मैकॉले, क्रिस स्मिथ और जॉर्ज मैकगवर्न द्वारा इसे सह-प्रायोजित किया गया। इस प्रस्ताव के तहत यह तिब्बत और तिब्बती लोगों की वास्तविक स्वायत्तता के महत्व को पहचानता है और 14 वें दलाई लामा ने वैश्विक शांति, सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए जो काम किया है, उसकी सराहना करता है। 

यह प्रस्ताव एक वास्तविक स्वायत्त तिब्बत के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व और अमेरिकी और तिब्बती लोगों के बीच गहरे बंधन को मान्यता देता है। साथ ही यह वैश्विक शांति और अहिंसा के लिए अपनी प्रतिबद्धता के लिए 14 वें दलाई लामा की सराहना करता है।

वहीं, चीन जो किसी भी विदेशी अधिकारी द्वारा दलाई लामा के साथ किसी भी संपर्क का दृढ़ता से विरोध करता है, का कहना है कि दलाई लामा के उत्तराधिकारी को धार्मिक अनुष्ठानों और ऐतिहासिक सम्मेलनों के साथ-साथ सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से समर्थन के अनुसार चुना जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें