फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की यूट्यूब को चेतावनी, कहा- आपत्तिजनक वीडियो को हटाएं, आदेश ना मानने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 29 Aug 2020 02:20 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
विज्ञापन
यूट्यूब - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब से आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने के लिए एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि देश में यूट्यूब को कंटेंट प्रसारित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। 

विज्ञापन


दरअसल, कुछ संगठनों द्वारा कहा गया है कि यूट्यूब पर कई वीडियो ऐसे हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। वहीं, कुछ संगठनों का कहना है कि इस पर कुछ वीडियो ऐसे भी हैं, जो पाकिस्तान के एक इस्लामी राष्ट्र होने की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 


पाकिस्तान टेलिकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) के अनुसार, यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए पहले से दिशानिर्देश तय किए जा चुके हैं। लेकिन अगर कोई भी प्लेटफॉर्म इसका पालन नहीं करेगा तो उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में एक और जनरल की अकूत संपत्ति का हुआ खुलासा, चार देशों में खरबों की संपत्ति

पत्र में कहा गया है कि यूट्यूब पर कुछ वीडियो ऐसे हैं, जो लगातार पाकिस्तान की इस्लामी राष्ट्र की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं होने देना चाहते हैं। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा सर्वोपरि है और इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ वीडियो इस बात का सबूत हैं कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। 

पीटीए ने कहा, यूट्यूब को अपने प्लेटफॉर्म से अश्लील, अनैतिक और संवेदनशील वीडियोज को हटाना होगा, क्योंकि ये समाज पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। हमारा मानना है कि यूट्यूब को पाकिस्तान में भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए। इसलिए वह इस तरह की सामग्रियों को अपने प्लेटफॉर्म से हटाए। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान ने चीनी एप टिकटॉक पर अश्लील कंटेंट को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी। इस मुद्दे पर देश में काफी बवाल हुआ था। सरकार का कहना था कि इस एप के चलते युवाओं का भविष्य अंधेरे में जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें