फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने आईएमएफ में कार्यरत अर्थशास्त्री को बनाया केंद्रीय बैंक का गवर्नर

Sun, 05 May 2019 01:56 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में काम कर रहे पाकिस्तानी अर्थशास्त्री को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। पीएसबी देश का केंद्रीय बैंक है। यह नियुक्ति ऐसे समय की गई है जबकि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ अरबों डॉलर के राहत पैकेज के लिए बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शनिवार को हैरान करने वाला कदम उठाते हुए एसबीपी और संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के प्रमुखों को हटा दिया था। कुछ दिन पहले ही आईएमएफ का दल राहत पैकेज पर बातचीत को इस्लामाबाद आया था। 

आईएमएफ के कार्यक्रम में एसबीपी गवर्नर और एफबीआर चेयरमैन दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सरकार की ओर से शनिवार रात जारी अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति ने डॉक्टर रजा बाकिर को पदभार संभालने की तारीख से तीन साल के लिए एसबीपी का गवर्नर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


हार्वर्ड और कैलिफोर्निया के बर्कले विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त बाकिर वर्ष 2000 से आईएमएफ से जुड़े हैं। फिलहाल वह मिस्र में आईएमएफ के वरिष्ठ प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें