फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहा खान पर शिकंजा: बुरी फंसीं इमरान खान की पत्नी की भगोड़ी सहेली, भ्रष्टाचार मामले में जांच के आदेश

Fri, 29 Apr 2022 09:12 AM IST
संजीव कुमार झा एएनआई, इस्लामाबाद

सार

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर के भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था के डीजी को फराह खान के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
फरहा खान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था ने गुरुवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी की करीबी दोस्त फराह खान के खिलाफ आय से अधिक अवैध संपत्ति मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर के भ्रष्टाचार विरोधी निगरानी संस्था के डीजी को फराह खान के खिलाफ जांच शुरू करने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी की आशंका से पहले ही दुबई भागी
आशंका जताई जा रही थी कि पाकिस्तान में नई सरकार बनने के बाद फराह खान को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनके पति अहसन जमील गुज्जर पहले ही अमेरिका जा चुके हैं। इसलिए वह 3 अप्रैल को ही दुबई पहुंच गई थी। इसी दिन पाक नेशनल असेंबली में विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव खारिज किया गया था। 

600 करोड़ का घोटाला
विपक्ष का आरोप है कि फराह ने अधिकारियों को मनपसंद पद दिला मोटी रकम कमाई है। यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा घोटाला है और फराह ने 600 करोड़ पाकिस्तानी रुपये वसूले हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल)-एन उपाध्यक्ष मरियम का दावा है कि फराह का भ्रष्टाचार इमरान और बुशरा की शह पर चल रहा था। इमरान को डर है कि सत्ता हाथ से जाते ही उनके घोटाले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


सारे घोटालों की जड़ फरहा खान : मरियम नवाज
फरहा के भागने के बाद PML-N की नेता मरियम नवाज ने कहा था कि फराह सारे घोटालों की जड़ है। उसने पंजाब प्रांत में ट्रांसफर पोस्टिंग से ही 6 अरब रुपये कमाए हैं। उसके बेनीगाला (पाक पीएम इमरान खान के निवास) से सीधे संपर्क हैं। हाल ही में हटाए गए पंजाब के गवर्नर चौधरी सरवर और इमरान के पुराने दोस्त व पीटीआई के लिए पैसे का इंतजाम करने वाले अलीम खान का भी आरोप है कि फराह ने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार के माध्यम से ट्रांसफर-पोस्टिंग करा अरबों रुपये कमाए हैं। उधर, ऐसी भी खबरें हैं कि इमरान के पद से हटते ही उनके कई अन्य करीबी भी देश छोड़ने की योजना बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें