फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को चीन का सहारा, CPEC के अलावा तीन नए कॉरिडोर लॉन्च करने की तैयारी

Sat, 22 Oct 2022 10:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के राजदूत मोइनुल हक ने कहा है कि दोनों देशों के बीच तीन नई परियोजनाएं चीन-पाकिस्तान ग्रीन कॉरिडोर,चीन-पाकिस्तान हेल्थ कॉरिडोर और चीन-पाकिस्तान डिजिटल कॉरिडोर पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
चीन-पाकिस्तान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान इस समय आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है। वहीं, इस बीच खबर आई है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के अलावा दोनों देश तीन नई परियोजनाओं को संयुक्त रूप से शुरू करने की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं, इसको लेकर दोनों के बीच सहमति भी बन चुकी है। बीजिंग में चाइना इकोनॉमिक नेट (CEN) में बोलते हुए चीन में पाकिस्तान के राजदूत मोइनुल हक ने इसकी घोषणा की है। ये तीनों नई परियोजनाएं कृषि, स्वास्थ्य और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों से जुड़ी होंगी। 

विज्ञापन


द न्यू इंटरनेशनल अखबार ने पाकिस्तान के राजदूत मोइनुल हक के हवाले से बताया कि दोनों देशों के बीच तीन नई परियोजनाएं चीन-पाकिस्तान ग्रीन कॉरिडोर (CPGC), चीन-पाकिस्तान हेल्थ कॉरिडोर (CPHC) और चीन-पाकिस्तान डिजिटल कॉरिडोर (CPDC) पर सहमति बनी है।

इन परियोजनाओं में पहला चीन-पाकिस्तान ग्रीन कॉरिडोर (CPGC) कृषि पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा और हरित विकास पर ध्यान केंद्रित करेगा। वहीं, दूसरा चीन-पाकिस्तान हेल्थ कॉरिडोर (CPHC) पाकिस्तान को चिकित्सा क्षेत्र में दक्षता हासिल करने में मदद करेगा, जबकि तीसरा चीन-पाकिस्तान डिजिटल कॉरिडोर (CPDC) पाकिस्तान के आईटी उद्योग को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


 बीजिंग में चाइना इकोनॉमिक नेट में बोलते हुए चीन में पाकिस्तान के राजदूत ने कहा कि आईटी आधारित विज्ञान और प्रौद्योगिकी पाकिस्तान के लिए बहुत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा और मानव संसाधनों का एक समृद्ध भंडार है। हम सॉफ्टवेयर विकास के मामले में चीन के लिए मदद का एक महत्वपूर्ण स्रोत होंगे। हम आईटी के विभिन्न क्षेत्रों में सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए पाकिस्तान में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

 द न्यू इंटरनेशनल अखबार ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि पाकिस्तानी सूत्रों का कहना है कि इन परियोजनाओं की औपचारिक शुरुआत अगले महीने में हो सकती है। दरअसल, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ अगले महीने चीन की यात्रा करने वाले हैं। 

 इन तीनों नए कॉरिडोर से चीन-पाकिस्तान के संबंध और मजबूत होंगे। सूत्रों ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान-चीन मित्रता और सहयोग के दायरे से पाकिस्तान को अपनी आर्थिक जटिलताओं को दूर करने और राजकोषीय आत्मनिर्भरता के रास्ते पर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें