फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel: पुलिस का दावा- संदिग्ध फिलिस्तीनी को किया ढेर, इस्राइली शख्स पर किया था हमला, गंभीर बनी हुई है हालत

Sat, 22 Oct 2022 10:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेरूशलम

सार

इजराइली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसके अधिकारियों ने चाकू मारने वाले उस संदिग्ध फिलिस्तीनी को ढेर कर दिया है, जिसके हमले में एक इजराइली व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
 
विज्ञापन
इजराइल पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसके अधिकारियों ने चाकू मारने वाले उस संदिग्ध फिलिस्तीनी को ढेर कर दिया है, जिसके हमले में एक इजराइली व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

विज्ञापन


इस्राइली मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। जिस 20 वर्षीय युवक को छुरा घोंपा गया है, वह यहूदी समुदाय से है।   

पुलिस ने बताया कि संदिग्ध ने राहगीर इस्राइली युवक पर चाकू से हमला किया और भाग गया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पूर्वी यरूशलम के शेखर जर्राह के नजदीक ढेर कर दिया गया। पुलिस ने हालांकि मारे गए शख्स की पहचान या स्थिति के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। 
विज्ञापन


हाल के महीनों में इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष बढ़ा है। कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इस्राइल विरोधी हमलों में तेजी आई है, जिसके चलते इस्राइल बलों के द्वारा रोजाना तलाशी अभियान चल रहा है। 

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, इस साल 115 से ज्यादा फिलीस्तीनी लड़ाके और नागरिक मारे गए हैं, जो वेस्ट बैंक में बीते सात वर्षों में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

इस्राइल ने साल 1967 में छह दिवसीय युद्ध के दौरान पूर्वी यरूशलम पर कब्जा कर लिया था। बाद में इसके अन्य हिस्सों को भी अपने में शामिल कर लिया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस कब्जे को मान्यता नहीं दी है। इस क्षेत्र में कुल दो लाख इस्राइली रहते हैं और साथ ही तीन लाख फिलीस्तीनी भी रहते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें