फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Airlines: केबिन क्रू के लिए 'अंडरवियर' अनिवार्य करने पर मचा बवाल, विरोध के बाद PIA ने दी सफाई

Sat, 01 Oct 2022 08:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाक एयर होस्टेस के एयर लाइंस के दफ्तर में आते वक्त, होटलों में ठहरने के दौरान और दूसरे शहरों की यात्रा के समय अनुचित कपड़े पहनने के बारे में शिकायतें मिली थीं।
विज्ञापन
PIA instructed air hostesses to wear under garments - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस(PIA) द्वारा केबिन क्रू के लिए 'अंडरवियर' अनिवार्य करने के बाद बवाल मच गया है। विपक्षी पार्टियां सहित कई संगठनों ने इसका विरोध कर दिया। चौतरफा आलोचना होता देख PIA ने फरमान वापस ले लिया और स्पष्टीकरण भी दिया है। 

विज्ञापन


पीआईए(PIA)ने दी ये सफाई
पीआईए के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी ने एक लिखित स्पष्टीकरण में कहा इस तथ्य के बावजूद कि इस सलाह के पीछे की भावना उचित ड्रेस कोड सुनिश्चित करना था। हालांकि, मानक बुलेटिन में अनजाने में शब्दों का अनुचित चयन किया गया। उन्होंने आगे कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से खेद है और मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि इस संदर्भ में प्रकाशित शब्दों के बजाय शब्द अधिक सभ्य और उपयुक्त हो सकते थे। 
 
छवि खराब हो रही थी इसलिए अंतरवस्त्र अनिवार्य किया गया था

पाक की नेशनल एयर लाइंस के महाप्रबंधक आमिर बशीर ने कहा कि पाक एयर होस्टेस के एयर लाइंस के दफ्तर में आते वक्त, होटलों में ठहरने के दौरान और दूसरे शहरों की यात्रा के समय अनुचित कपड़े पहनने के बारे में शिकायतें मिली थीं। उचित ड्रेस नहीं पहनने के कारण पीआईए की छवि खराब हो रही है। इसलिए अब महिला परिचारिकाओं की ड्रेस पर नजर रखी जाएगी। उन्हें कहा गया है कि वे पारदर्शी कपड़े पहनते वक्त अंतरवस्त्र अनिवार्य रूप से पहनें, ताकि उनके परिधान आपत्तिजनक न लगें। उन्हें हमेशा उचित ड्रेस पहनना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें