फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद में फिर उठाया कश्मीर मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एकबार फिर कश्मीर मुद्दे को उठाया।
विज्ञापन


यूएन में पाकिस्तान की प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने कहा कि 'मिडल ईस्ट में बढ़ती हिंसा पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि 'विदेशी कब्जे में रहे रहे फलस्तीन की वैध मांगों का पाकिस्तान समर्थन करता रहेगा और कश्मीर भी इसका ही एक अन्य उदाहरण है।'

उन्होंने आगे कहा कि  'यूएन को इन विवादित मुद्दों (फलस्तीन और कश्मीर) का समाधान निकालना चाहिए। 

बता दें कि इससे पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कहा था कि जब तक भारत और पाकिस्तान नहीं चाहेंगे, वह दोनों के बीच कश्मीर को लेकर कोई मध्यस्थता नहीं करेगा। सीमा पर भारी तनाव के बीच गुटेरेस ने दोनों देशों से सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए हल करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से संयुक्त राष्ट्र प्रमुख मध्यस्थता के लिए हमेशा तैयार हैं लेकिन उसके हस्तक्षेप से पहले कश्मीर से जुड़े सभी पक्षों को इस पर सहमत होना पड़ेगा। मामला सिर्फ कश्मीर का ही नहीं है, दुनिया में कही भी संघर्ष पैदा होता है तो वे उसे रोकने के लिए अपनी सेवाएं देने को तत्पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें