उच्चतम न्यायालय ने ‘टॉप सिटी हाउसिंग सोसायटी’ के मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का जिम्मा रक्षा मंत्रालय को सौंपा था, जिसके बाद सेना ने हमीद के खिलाफ कथित तौर पर पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए अप्रैल में एक जांच समिति गठित की थी।
पाकिस्तान की सेना ने गुरुवार को तीन पूर्व सैन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पूर्व आईएसआई प्रमुख की गिरफ्तारी के कुछ बाद की गई है। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, तीनों सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी सैन्य अनुशासन के खिलाफ काम करने के लिए सैन्य हिरासत में थे।
विज्ञापन
कार्रवाई की वजह फैज हमीद के खिलाफ कोर्ट मार्शल की कार्यवाही से कथित तौर उनका कनेक्शन भी बताई जा रही है। हालांकि, तीनों के नाम उजागर नहीं किए गए हैं। 2019 से 2021 तक इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के मुखिया रहने वाले हमीद के खिलाफ एक आवास योजना घोटाले के सिलसिले में कोर्ट मार्शल की कार्यवाही शुरू की गई है।
हमीद पर एक प्रॉपर्टी डेवलपर ने अपने पद का कथित दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। बयान के मुताबिक, राजनीतिक हित साधने और मिलीभगत से अस्थिरता को बढ़ावा देने के लिए कुछ सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनके सहयोगियों की संलिप्तता की जांच जारी है।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय ने ‘टॉप सिटी हाउसिंग सोसायटी’ के मालिक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का जिम्मा रक्षा मंत्रालय को सौंपा था, जिसके बाद सेना ने हमीद के खिलाफ कथित तौर पर पद के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए अप्रैल में एक जांच समिति गठित की थी।
हमीद पाकिस्तान के एसेट थे, जिसे बर्बाद कर दिया गया: इमरान खान
जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद देश के लिए एसेट थे, जिन्हें बर्बाद कर दिया गया। इमरान ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी सेना का आंतरिक मामला है। उन्होंने एक मामले की सुनवाई के बाद रावलपिंडी की अदियाला जेल में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इमरान ने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, मैं इसमें क्या कह सकता हूं?