पाकिस्तान में रहने वाला 56 साल के शख्स ने ऐसा है कारनामा किया है कि जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि 11 बच्चों के पिता ने पांचवीं शादी कर डाली। इस शख्स की दस बेटियां और एक बेटा है। 40 पोते मिलाकर कुल 62 सदस्यों से भरपूर ये परिवार घर में नए सदस्य का स्वागत कर रहा है।
विज्ञापन
डेली पाकिस्तान के मुताबिक, एक यूट्यूबर के माध्यम से ही पाकिस्तान के रहने वाले इस शख्स और उसकी कहानी लोगों के सामने आई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही शौकत नाम के इस शख्स ने पांचवीं शादी की है। इन शादियों के पीछे का कारण बेटियों का अकेलापन बताया जा रहा है। उसकी चार पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं है।
डेली पाकिस्तान के मुताबिक, शौकत ने बताया कि कैसे उसकी दो अविवाहित बेटियों ने जोर देकर कहा कि वह एक आखिरी बार शादी कर लें और घर बसा लें। कुल 11 बच्चों के पिता शौकत अपनी जिंदगी में बेहद खुश है और अब अपनी पांचवीं शादी पर ध्यान दे रहा है। बताया जा रहा है कि शौकत के कुल 11 बच्चों में से 9 बच्चों की शादी हो चुकी है, दो बेटियों की अभी शादी होना बाकी है। परिवार में 40 पोते, 11 बच्चे, बहू, दामाद सब मिलाकर कुल 62 सदस्य हैं।