अफगानिस्तान में एक बार फिर बम धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी काबुल में शाहिद माजरी रोड पर पुल-ए-सुख्ता इलाके पास भीषण बम धमाका हुआ है। धमाका हजारा समुदाय बहुल्य इलाके में हुआ। अब तक हताहतों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट काबुल के दोपहर करीब दो बजे हुआ। शहीद मजारी इलाके कथित तौर पर हजारा आबादी वाला इलाका है। तालिबान के अधिकारियों ने अभी तक विस्फोट पर कोई बयान जारी नहीं किया है।
विस्फोट की रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब संयुक्त राष्ट्र मिशन ने आज कहा कि काज एजुकेशनल सेंटर में हुए एक आत्मघाती बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। हजारा के पड़ोस में शुक्रवार को हुए कॉलेज बम विस्फोट में हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है।