फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पेशावर में स्कूल हादसा, छत ढहने से 31 बच्चों समेत 33 लोगों की दर्दनाक मौत

Thu, 15 Oct 2026 06:25 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, इस्लामाबाद।
विज्ञापन
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरी। - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में गुरुवार को प्राइवेट स्कूल की छत भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से 31 बच्चों और दो लेडी टीचर समेत 33 की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने 'लेडी रीडिंग हॉस्पिटल' (एलआरएच) के हवाले से इसकी जानकारी दी। इस दर्दनाक हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


एलआरएच के अनुसार, 53 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से ज्यादातर लड़के थे। इनमें से 33 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 बच्चों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पाकिस्तानी दैनिक 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, सभी बच्चों की उम्र 14 साल या उससे कम थी।

110 बच्चे पढ़ते थे स्कूल में
एलआरएच प्रवक्ता मुहम्मद आसिम ने बताया कि अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी और वरिष्ठ अधिकारी ट्रॉमा वार्ड में मौजूद थे, ताकि घायलों के इलाज की निगरानी की जा सके। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर थी। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के अनुसार, कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर (सीसीपीओ) मियां सईद ने पत्रकारों से बताया कि स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है और इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सईद ने बताया कि स्कूल की छत का निर्माण बहुत खराब तरीके से किया गया था और इमारत तंग गलियों में स्थित थी, जिससे बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) में काफी दिक्कतें आईं। उन्होंने बताया कि स्कूल में 110 बच्चे पढ़ते थे। पाकिस्तान सेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव व राहत एजेंसियों के साथ मिलकर उन बच्चों और स्टाफ को खोजने का काम शुरू किया।

जियो न्यूज से बात करते हुए, पेशावर के डिप्टी कमिश्नर अफाक वजीर ने पुष्टि की कि इमारत गिरने के बाद शुरू किया गया बचाव अभियान पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा, "बचाव दलों ने सारा मलबा हटा दिया है, और अब घटनास्थल पर कोई भी घायल बच्चा नहीं दबा है। इससे पहले पेशावर के डीसी ने 'डॉन' को बताया था कि अल-खैर स्कूल की छत गिरने से कई छात्र मलबे के नीचे दब गए थे। उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, जब यह घटना हुई, तब छात्र अपनी कक्षाओं में मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें