फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में पाक मुहाजिरों ने उठाई ‘ग्रेटर कराची’ की मांग

Tue, 22 Jan 2019 09:47 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के टुकड़े करने का सपना देख रहे पाकिस्तान को लेकर अमेरिका में ‘ग्रेटर कराची’ की मांग उठी है। ग्रेटर कराची को स्वायत्त क्षेत्र बनाए जाने की यह मांग अमेरिका में मुहाजिरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने की है। अमेरिकी अखबार ‘द वाशिंगटन टाइम्स’ ने वॉइस ऑफ कराची के प्रमुख नदीम नुसरत के हवाले से लिखा है कि किसी समय ‘ब्राइड ऑफ द ईस्ट’ कहा जाने वाला कराची इन दिनों सरकार की क्रूरता का शिकार हो रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘नागरिक अधिकारों के दिग्गज डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के अवसर पर वॉइस ऑफ कराची आधिकारिक मांग करता है कि पाक से सिंध प्रांत स्थित शहरी इलाकों को देश की सीमा के भीतर एक स्वायत्त क्षेत्र घोषित किया जाए। हमने सर्वसम्मति से इस क्षेत्र को ‘ग्रेटर कराची’ बुलाने का फैसला किया है।’ किसी समय मुहाजिर नेता अल्ताफ हुसैन के करीबी रहे नुसरत ने एक साल पहले वॉइस ऑफ कराची की स्थापना की है। 

अमेरिका में निर्वासन में रह रहे नुसरत ने कहा कि उनके संगठन के सदस्य और नेता गहन शोध एवं चर्चाओं के बाद ‘ग्रेटर कराची’ के निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारा मानना है कि यह समाधान शहरी सिंध के नागरिक, आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों को सही ढंग से सुलझाएगा।’ नुसरत ने कहा कि पाक के अन्य क्षेत्रों में इसी तरह की स्थितियों को सुलझाने के लिए हमारा संगठन एक प्रेरणास्रोत के रूप में भी काम करेगा।’
विज्ञापन


पश्तूनों की रैली में सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता गिरफ्तार

कराची। पाक में पश्तून तहफ्फुज मूवमेंट (पीटीएम) के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिंध पुलिस ने आतंकवाद रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया है। नेताओं ने कराची के बाहर एक रैली का आयोजन किया था, जिसमें पुलिस ने सरकारी संस्थाओं के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल करने पर यह मामला दर्ज किया गया। पाक अखबार डॉन के मुताबिक सरकार ने कराची स्थित सोहराब गोथ इलाके के थाना प्रभारी के जरिए प्राथमिकी दर्ज कराई। 

‘पीटीएम’ खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में स्थित पश्तून मानवाधिकारों के लिए लड़ाई लड़ने वाला एक सामाजिक आंदोलन है। पुलिस ने नेताओं व कार्यकर्ताओं पर आतंक रोधी मामले में ढाई सौ से तीन सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस बीच ‘पीटीएम’ के शीर्ष नेता मोहसिन डावर ने गिरफ्तारी के बाद आलमजेब महसूद के गायब होने की घटना की निंदा की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें