फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सांसद का दावा, मुलाकात के बाद अब भारतीय नेताओं के रुख में आएगा बदलाव

Mon, 25 Feb 2019 06:30 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, लाहौर
विज्ञापन
ramesh kumar bankwani
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के हिंदू सांसद रमेश कुमार वंकवानी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह समेत कई भारतीय नेताओं से मुलाकात की थी। इसे पुलवामा हमले के बाद दोनों देशों के बीच उत्पन्न तनाव को कम करने की इस्लामाबाद की बैकडोर कोशिश माना जा रहा है। इस बीच वंकवानी ने दावा किया कि उनकी इस मुलाकात के बाद भारतीय नेताओं के रुख में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सांसद वंकवानी ने कहा कि उन्होंने सुषमा स्वराज से मुलाकात की थी और उन्हें बताया कि दोनों देशों के बीच के मुद्दों को वार्ता के जरिए ही सुलझाया जा सकता है। पाकिस्तान भारत के साथ तनाव नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी अपनी सरजमीं का आतंकवाद फैलाने में इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी और न ही आगे देगा।

उन्होंने दोनों सरकारों के बीच मध्यस्थ की भूमिका अदा करने का भी प्रस्ताव दिया। वार्ता के लिए आपसी विश्वास को अहम मानते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि अब दोनों देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेंगे। पाकिस्तानी अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी खबर में लिखा है कि इमरान सरकार ने अपने सांसद वंकवानी के जरिए भारत सरकार से बैकडोर संपर्क साधा है। वंकवानी पिछले हफ्ते भारत दौरे पर थे। वंकवानी के हवाले से पेपर ने लिखा कि भारतीय नेताओं के साथ उनकी सकारात्मक बात हुई है और उम्मीद है कि अब उनके व्यवहार में बदलाव नजर आएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में नेपाल में प्रदर्शन

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में नेपाल के तराई क्षेत्र में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेपाल के मधेश क्षेत्र के परसा, महोत्तरी, रूपनदेही सहित सीमावर्ती जिलों में सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। इस बीच नेपाल में भारतीय मिशन में काम करने वाले कर्मचारियों ने भी शहीद सैनिकों के परिवार वालों की मदद के लिए अपना एक दिन का वेतन दिया। भारतीय दूतावास ने 27 फरवरी को पुलवामा घटना के बहादुर जवानों के सम्मान में कैंडल लाईट मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें