फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला : प्रदर्शन, गोलीबारी के बीच अमेरिकी मदद लाए विमान, दो की मौत कई घायल

Sun, 24 Feb 2019 05:09 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, काकुटा, कोलंबिया
विज्ञापन
venezuela - फोटो : Social Media
विज्ञापन
वेनेजुएला में राजनीतिक उठापटक और राष्ट्रपति मादुरो द्वारा देश में मानवीय मदद को लाए जा रहे सामान पर रोक लगाकर ब्राजील सीमा बंद करने के बाद अमेरिकी वायुसेना का विमान मदद की खेप लेकर काकुटा पहुंच गया है। इस बीच खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर चुके विपक्षी नेता जुआन गोइदो द्वारा मानवीय मदद के लिए 23 फरवरी की समयसीमा तय करने की अंतिम तिथि पर देश में प्रदर्शन और तेज हो गए। इसके मद्देनजर प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की गई जिसमें दो की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबरें हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मादुरो के उस आदेश का विरोध कर रहे थे जिसमें भुखमरी के शिकार देश के लोगों को जरूरी दवाएं और भोजन मुहैया कराने वाली अंतरराष्ट्रीय मदद लेने से इनकार कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने जब सुरक्षा बलों को एक सड़क से गुजरने से रोका गया तो उन्होंने गोलीबारी कर दी। इस बीच कोलंबिया के कैमिलो डाजा हवाई अड्डे पर अमेरिकी विमान उतरने से मादुरो सरकार गुस्से में है। अंतरराष्ट्रीय मदद के रूप में यह सामान काकुटा पहुंच चुका है जहां से इसे जरूरतमंदों को बांटा जाएगा। इन हालातों में निकोलस मादुरो समर्थित सेना यदि कोई अप्रिय कदम उठाती है तो हालात बिगड़ सकते हैं।


 
विज्ञापन

बोल्टन ने रद्द की दक्षिण कोरियाई यात्रा

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने वेनेजुएला में जारी संकट को देखते हुए अपनी दक्षिण कोरिया की यात्रा रद्द कर दी है। बता दें कि अमेरिका की कोशिश है कि वेनेजुएला की मादुरो सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अमेरिका ने विपक्षी नेता और खुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किए जुआन गोइदो को पूरा समर्थन देने की योजना बनाई है। इसी के तहत भेजी गई मदद और हालातों पर नजर रखने के लिए बोल्टन ने यात्रा रद्द की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें