फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक विदेश मंत्री का बेशर्मी भरा बयान, पुलवामा हमले के लिए कोई हमें दोषी नहीं ठहरा सकता

Sun, 17 Feb 2019 12:48 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सरजमीं पर मौजूद भारत विरोधी आतंकी गुटों को नकारने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने पुलवामा हमले को लेकर बेशर्मी भरा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के लिए कोई भी पाकिस्तान को दोषी नहीं ठहरा सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत इस हमले के किसी सुबूत को हमारे साथ साझा करता है तो हम जांच में पूरी तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए और इस हमले की जिम्मेदारी पाक स्थित आतंकी गुट जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। इसके बावजूद पाक सरकार इस हकीकत से मुंह मोड़ रही है। जर्मनी के दौरे पर कुरैशी ने एक वीडियो संदेश में दावा किया कि भारत ने बिना किसी जांच के इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा दिया है। 

पाकिस्तान को दोषी ठहराना आसान है लेकिन इससे समस्या का न तो समाधान होगा और न ही दुनिया इस पर यकीन करेगी। इस संदेश को सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें