फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: आतंकवाद रोधी अदालत से इमरान खान को राहत, तीन मामलों में चार मई तक बढ़ाई अंतरिम जमानत

Thu, 13 Apr 2023 06:47 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान को मामले में वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी। हालांकि, यह अनुमति केवल एक बार के लिए ही दी गई है। 
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन अलग-अलग मामलों में राहत दी है। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत चार मई तक के लिए बढ़ा दी है। तोशाखाना मामले में पिछले महीने खान की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया गया था। इस दौरान उनकी पार्टी पीटीआई के कार्यकर्ताओं और पुलिस बलों के बीच कई जगहों पर झड़पें हुईं थीं। ये तीनों मामले उसी से जुडे़ हुए हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में शामिल होने की अनुमति
लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख खान को मामले में वीडियो लिंक के जरिए सुनवाई में शामिल होने की अनुमति दी। हालांकि, यह अनुमति केवल एक बार के लिए दी गई है। अपदस्थ प्रधानमंत्री ने आतंकवाद रोधी कानूनों के तहत रेसकॉर्स पुलिस थाने में दर्ज तीन प्राथमिकियों में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। वह बार-बार दावा करते रहे हैं कि उनकी जान को खतरा है, जिसके कारण वह अदालत की सुनवाई में भाग नहीं ले सकते हैं।

 
विज्ञापन

न्यायाधीश ने पूछा- इमरान की जान को क्यों खतरा है?
न्यायाधीश एजाज अहमद भुट्टा ने खान के वकील सलमान सफदर से पूछा कि उन्होंने ऐसा क्या किया है जिसके लिए उन्हें जान का खतरा है? इस पर सफदर ने कहा कि जो लोग (पिछले नवंबर में) उनके मुवक्किल पर बंदूक से हमला करने वाले थे, वे ही इसका जवाब दे सकते हैं। 
 
और भी पढ़ें....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें