फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भ्रष्टाचार रोधी संस्था ने जमीन घोटाला मामले में इमरान खान को किया तलब, बहन और जीजा से भी होगी पूछताछ

Sun, 18 Jun 2023 04:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan: यह मामला पंजाब में धोखाधड़ी से पांच हजार कनाल (625 एकड़) से ज्यादा जमीन की औने-पौने दामों पर खरीदने का है। खबर के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान को 19 जून को एसीई मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस समय वह डेढ़ सौ से ज्यादा मुकदमों का सामना कर रहे हैं। इस बीच, उन्हें जमीन खरीद में भ्रष्टाचार के एक और मामले में तलब किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने पंजाब के लय्याह जिले में भूमि भ्रष्टाचार मामले में खान, उनकी बहन उजमा और उनके पति अहद मजीद को समन भेजा गया है।

विज्ञापन

19 जून को एसीई मुख्यालय में पेश होंगे खान
एक प्रमुख स्थानीय समाचार पत्र की खबर के मुताबिक, यह मामला पंजाब में धोखाधड़ी से पांच हजार कनाल (625 एकड़) से ज्यादा जमीन की औने-पौने दामों पर खरीदने का है। खबर में बताया गया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान को 19 जून को एसीई मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है, जबकि उजमा और उनके पति को एसीई डीजी खआन के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।   

जमान पार्क स्थित आवास पर लगाया गया समन
इससे पहले एसीई ने इमरान को 16 जून को तलब किया था लेकिन वह उसके समक्ष पेश नहीं हुए थे। इसमें कहा गया है कि यह समन लाहौर में उनके जमान पार्क स्थित आवास पर लगाया गया है।प्रवक्ता ने कहा कि एसीई के पास जमीन घोटाले में खान की संलिप्तता के स्पष्ट सबूत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस्लामाबाद में बनी गाला के राजस्व अधिकारियों पर जमीन के अवैध हस्तांतरण के लिए दबाव डाला गया था।

अरबों की जमीन कम कीमत पर खरीदने का आरोप
उजमा खान पर लय्याह जिले में 5,261 कनाल जमीन की खरीद में धोखाधड़ी का आरोप है, जिसकी कीमत कथित तौर पर अरबों रुपये है। एसीई ने कहा कि दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्रवक्ता के मुताबिक, 2021-22 में धोखाधड़ी से जमीन खरीदी गई थी, और उजमा व मजीद ने फर्जी तरीके भूमि का हस्तांतरण अपने नाम कर लिया। उन्होंने कहा कि यह खरीद तब की गई जब एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने थल नहर के जरिए बंजर भूमि की सिंचाई के उद्देश्य से ग्रेटर थल नहर परियोजना के लिए सहायता की घोषणा की। जमीन का बाजार मूल्य लगभग 6 अरब रुपये था।

भूस्वामियों को जमीन बेचने के लिए किया गया मजबूर: एसीई
प्रवक्ता ने कहा कि उजमा को परियोजना के बारे में पहले से जानकारी थी और दंपति ने भूस्वामियों को अपनी जमीन बेचने के लिए मजबूर किया। उन्होंने बताया कि जमीन मालिकों ने उजमा और अन्य के खिलाफ जबरन उनकी जमीन खरीदने की शिकायत दर्ज कराई है।

धोखाधड़ी में शामिल अधिकारियों की भी होंगी जांच
एसीई ने कहा कि पिछले हफ्ते संदिग्ध ने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए स्थानीय लोगों से 5000 कनाल जमीन 'छीन' ली जो कई वर्षों से वहां रह रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि धोखाधड़ी में शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी।
 
विज्ञापन

पीएम पद से हटने के बाद से दर्ज हुए 140 से ज्यादा मामले
खान के खिलाफ लय्याह जमीन घोटाले मामले में रविवार को मामला दर्ज किया गया था। पिछले साल अप्रैल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने के बाद उनके खिलाफ कुल मामलों की संख्या बढ़कर 140 से अधिक हो गई है। खान के खिलाफ ज्यादातर मामले आतंकवाद, हिंसा के लिए जनता को उकसाने, आगजनी के हमलों, ईशनिंदा, हत्या का प्रयास, भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से संबंधित हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें