फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan-Afghanistan Tension: चमन सीमा पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी; तीन लोग घायल

Sat, 06 Dec 2025 11:30 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगान सुरक्षा बलों के बीच चमन सीमा पर शुक्रवार रात से भारी गोलीबारी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दोनों पक्षों ने एक बार फिर एक-दूसरे पर हमले का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और अफगान के सुरक्षा बलों के बीच चमन सीमा पर भारी गोलीबारी हुई है। एक मीडिया रिपोर्ट में शनिवार को यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ घायलों को चमन के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर शुक्रवार देर रात से बलूचिस्तान प्रांत में सीमा पार हुई इस झड़प को भड़काने का आरोप लगाया। 

ये भी पढ़ें: नेशनल गार्ड की तैनाती को लेकर घिरे राष्ट्रपति ट्रंप, संघीय अदालत ने उठाए सवाल
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाया आरोप
पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान बलों ने बदानी क्षेत्र में मोर्टार गोले दागे। वहीं अफगान तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि हमला पाकिस्तान ने किया और उनके सैनिकों ने केवल जवाब में गोलाबारी की। पाकिस्तानी अधिकारियों ने डॉन अखबार को बताया कि पाकिस्तानी बलों ने अफगान आक्रामकता का जवाब देते हुए पलटवार किया।

चमन-कंधार राजमार्ग पर भी झड़पें
चमन-कंधार राजमार्ग पर भी झड़पें होने की खबर है। लेकिन इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है। क्वेटा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर पुष्टि की कि गोलीबारी रात करीब दस बजे शुरू हुई और देर रात चलती रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में पढ़ाई के लिए धर्म बदलने को मजबूर हिंदू छात्राएं, कलमा पढ़ने के लिए मासूमों पर जबरन बनाया जा रहा दबाव

महिला सहित तीन लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
चमन जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि तीन घायलों को अस्पताल लाया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पाकिस्तान सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) और विदेश मंत्रालय की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। चमन सीमा को फ्रेंडशिप गेट के नाम से भी जाना जाता है। यह बलूचिस्तान प्रांत को अफगानिस्तान के कंधार से जोड़ता है। 
  
अफगानिस्तान और पाकिस्तान एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं, जिससे उनके संबंधों में तनाव आया है। पाकिस्तान का आरोप है कि अफगान शासन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह दे रहा है। पिछले महीने की तनावपूर्ण स्थिति के बाद दोनों देशों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें