ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके के संयुक्त राज्य अमेरिका व दक्षिण अमेरिका में हुए परीक्षण में सामने आया है कि यह लक्षण युक्त कोविड-19 को रोकने में 79 प्रतिशत सफल है।
विस्तृत अध्ययन के लिए दिया जाएगा डाटा
अब फर्म इस परीक्षण का डाटा अमेरिका के एफडीए सहित अन्य विशेषज्ञों को मुहैया करवाएगी। इसका मूल्यांकन और विस्तृत अध्ययन करवाया जाएगा। यही अमेरिका में इसके उपयोग की अनुमति का आधार बनेगा। अमेरिका के रोचेस्टर स्कूल ऑफ मेडिसिन में प्रोफेसर एन फाल्सी के अनुसार एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड का टीका 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर ज्यादा प्रभावी मिला है। ऐसे में अमेरिका में इसे वैकल्पिक टीके के तौर पर स्वीकारा जा सकता है।
थ्रोम्बोसिस का जोखिम नहीं मिला
हाल में डाटा सेफ्टी मॉनिटरिंग बोर्ड ने यूरोप में कुछ टीकाकरण के मामलों में मरीजों में थ्रोम्बोसिस यानी खून के थक्के मिलने पर चिंता जताई थी। ताजा परीक्षण में डोज लेने वाले 21,583 लोगों में इसकी वजह से होने वाले सेरेब्रेल वेनस साइनस थ्रोम्बोसिस की जांच परीक्षणों में बोर्ड ने करवाई। उसे कोई मामला नहीं मिला।