फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूटान: प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने टीका मुहैया कराने के लिए भारत का आभार जताया

Tue, 23 Mar 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, थिंपू
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के साथ भूटान के पीएम लोते शेरिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना का टीका मुहैया कराने के लिए भूटान सरकार ने भारत सरकार का आभार जताया है। भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने सोमवार को कोविशील्ड टीके की चार लाख अतिरिक्त डोज मिलने के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत के सहयोग से ही पहाड़ी देश में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। भूटान में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने भूटान के विदेशमंत्री तांडी दोर्जी को पारो एयरपोर्ट पर टीके की खेप भेंट की।

वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत दुनिया के 72 देशों को टीके की छह करोड़ डोज मुहैया करा चुका है। भूटान में अब तक 869 मामले सामने आए हैं एक मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें