फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जॉगिंग कर रही महिला को कुत्ते के मालिक ने काटा, आरोपी जेल में बंद

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 09 Jan 2019 04:03 PM IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया में महिला पर हमला करने का मामला सामने आया है। यहां सुबह के वक्त जॉगिंग कर रही महिला को एक कुत्ते के मालिक ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि महिला जब जॉगिंग कर रही थी तभी उसके पीछे एक कुत्ता पड़ गया। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। पहले तो वह वहां से भागी, बाद में उसने कुत्ते से बचने के लिए पेपर स्प्रे का इस्तेमाल किया।



उसी दौरान वहां कुत्ते का मालिक आ गया। कुत्ते के मालिक ने न केवल महिला को काटा बल्कि उसपर कई बार हमला भी किया। महिला को बहुत सी चोटें भी आई हैं। संदिग्ध की पहचान अलमा काडवालाडर के तौर पर हुई है। उसकी उम्र 19 साल है। शुक्रवार को इस आरोपी को डबलिंग के सैंटा रीटा जेल में भेजा गया।


ये घटना शहर के ऑकलैंड रीजनल पार्क की है। पुलिस ने कहा कि महिला को कुत्ते ने नहीं बल्कि उसके मालिक ने काटा। काटने के अलावा उसने महिला को लात और घूंसे भी मारे। फिलहाल वो जेल में हैं। ये खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।


और पढ़ें...
Next