फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन दौरे पर गए हैं उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग, पर दूसरे दिन भी नहीं नजर आए

Wed, 09 Jan 2019 03:16 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बीजिंग
विज्ञापन
kim jong un - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के वाहनों का काफिला चीन दौरे के दूसरे दिन बुधवार को एक अघोषित गंतव्य की ओर निकला। दौरे के दूसरे दिन भी किम नजर नहीं आए लेकिन उनकी लिमोजिन कार को बीजिंग के पूर्व में व्यस्त इलाके में जाते और फिर एक घंटे बाद वापस आते देखा गया।

विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि किम ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मंगलवार की दोपहर मुलाकात की थी लेकिन इस बारे में भी कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं की गई। किम के इस दौरे को उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली दूसरी शिखर वार्ता की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

उत्तर कोरियाई नेता की पिछले 10 महीने में यह चौथी चीन यात्रा है। ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ संभावित शिखर वार्ता से पहले किम चीन के साथ समन्वय की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रंप और किम के बीच दूसरी शिखर वार्ता के स्थल पर चर्चा के लिए अमेरिका और उत्तर कोरियाई अधिकारियों के वियतनाम में मुलाकात करने के बाद किम यहां पहुंचे हैं। उत्तर कोरिया और चीन के सरकारी मीडिया ने उनके दौरे की घोषणा तो की लेकिन उनके मंगलवार को सुबह यहां पहुंचने के बाद से इस पर कोई जानकारी मुहैया नहीं कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें