NWS ने लोगों को हीटवेव, गर्मी और उमस के खतरों के बारे में चेतावनी दी है। अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में खतरनाक गर्मी से बचने को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसके लिए सार्वजनिक कूलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में लू (हीटवेव) ने जमकर कहर बरपाया। यहां प्रचंड गर्मी और लू ने तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की। इस वजह से छह करोड़ लोगों पर खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
एनडब्ल्यूएस के मुताबिक, शिकागो, डेस मोइनेस और टोपेका जैसे मध्य-पश्चिमी क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां के शहरों पर देर से आने वाले उच्च दबाव वाले सिस्टम की वजह से लंबे समय तक प्रचंड और हर बार के मुकाबले कहीं ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ रही है।
हीटवेव, गर्मी और उमस के खतरों के बारे में चेतावनी
NWS ने लोगों को हीटवेव, गर्मी और उमस के खतरों के बारे में चेतावनी दी है। अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्यों में खतरनाक गर्मी से बचने को लेकर तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसके लिए सार्वजनिक कूलिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
देश में हर साल लगभग 1,220 लोगों की हो रही मौत
अत्यधिक गर्मी और नमी की वजह से संयुक्त राज्य अमेरिका में कई जानें जlती हैं। मौसम से संबंधित आपदाओं में यह सबसे बड़े खतरों में से एक है। अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, देश में हर साल लगभग 1,220 लोग अत्यधिक गर्मी से मारे जाते हैं।