फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में बुरा हाल, सिपाही के 1667 पदों के लिए 32 हजार पहुंचे, जमीन पर बैठाकर ली परीक्षा

Mon, 02 Jan 2023 08:35 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान सरकार ने सिपाहियों के 1667 पदों पर भर्ती की वैकेंसी निकाली थी। इसका विज्ञापन देकर आवेदन मांगे गए थे। देशभर से 32 हजार से ज्यादा युवक युवतियों ने इन पदों के आवेदन किया था। पिछले पांच सालों से ये पद खाली पड़े थे। 

विज्ञापन
इस्लामाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जमीन पर बैठ कर परीक्षा देते युवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी आर्थिक तंगी झेल रहे पाकिस्तान में महंगाई के साथ ही बेरोजगारी का भी बुरा हाल है। सोशल मीडिया में इस्लामाबाद में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा की तस्वीरें व खबर वायरल हो रही है। इसमें 32 हजार से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया। हालत यह हो गई कि एक स्टेडियम के मैदान में जमीन पर बैठाकर लिखित परीक्षा लेना पड़ी। 

विज्ञापन

सिपाही भर्ती परीक्षा शनिवार को इस्लामाबाद के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी। इसमें हजारों युवा शामिल हुए। इस्लामाबाद पुलिस के अनुसार इनमें बड़ी संख्या में युवतियां भी थीं। पाकिस्तान सरकार ने सिपाहियों के 1667 पदों पर भर्ती की वैकेंसी निकाली थी। इसका विज्ञापन देकर आवेदन मांगे गए थे। देशभर से 32 हजार से ज्यादा युवक-युवतियों ने इन पदों के आवेदन किया था। पिछले पांच सालों से ये पद खाली पड़े थे। 

एक पद के लिए 20 दावेदार
पाकिस्तान में बेरोजगारी का आलम यह है कि एक पद के लिए करीब 20 दावेदार हैं। इस्लामाबाद में पुलिस भर्ती परीक्षा में उमड़ी युवाओं की भीड़ को देखते हुए अब पाकिस्तान में बेरोजगारी को लेकर बहस शुरू हो गई है। हजारों पद खाली होने के बाद भी उन पर भर्ती नहीं हो पा रही है, क्योंकि सरकार के पास पैसा नहीं है। ऐसे में जब भी कोई सरकारी भर्ती होती है तो हजारों लाखों की तादाद में युवा इनमें भर्ती होने के लिए निकल पड़ते हैं। 
विज्ञापन


31 फीसदी पाकिस्तानी युवा बेरोजगार
पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकानॉमिक्स (PIDE) के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार देश के 31 फीसदी से  ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। इनमें 51 फीसदी  महिलाएं हैं, जबकि 16 फीसदी पुरुष। कई के पास पेशेवर डिग्रियां भी हैं फिर भी उन्हें नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं। पीआईडीई की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की 60 फीसदी आबादी 30 साल से कम उम्र की है। मौजूदा बेरोजगारी दर करीब 7 फीसदी है। 

महंगाई से बुरा हाल
पाकिस्तान में महंगाई से नागरिकों का बुरा हाल है। एक तरफ सरकार का खजाना खाली है तो दूसरी ओर रोजमर्रा की वस्तुओं की कमी से जनता बेहाल। इमरान खान को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से देश में राजनीतिक अस्थिरता ने संकट बढ़ा दिया है। 
खस्ताहाल पाकिस्तान को उबारने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष मदद को आगे आया है, लेकिन वह देश के वित्त मंत्रालय व राजस्व महकमे के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। आईएमएफ ने पाकिस्तान को अब तक 1.2 अरब  डॉलर का कर्ज वितरित किया है। इसके साथ ही उसका पाकिस्तान पर कुल कर्ज बढ़कर 7 अरब डॉलर हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें