फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म: 200 कट्टरपंथियों ने ढाका के इस्कॉन मंदिर पर किया हमला, तोड़फोड़ के साथ मचाई लूटपाट, कई जख्मी

Fri, 18 Mar 2022 05:27 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

बांग्लादेश में एक बार फिर से उग्र कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया है। इस हमले में कई लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
बांग्लादेश के इस्कॉन राधाकांता मंदिर में तोड़फोड़ - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में एक बार फिर से उग्र कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित इस्कॉन राधाकांता मंदिर पर गुरुवार शाम को करीब 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने लूटपाट के साथ तोड़फोड़ की। इस दौरान हिंदू समाज के कई लोग जख्मी हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमले में सुमंत्र चंद्र श्रवण, निहार हलदार, राजीव भद्र समेत कई लोग घायल हो गए। कथित तौर पर इस भीड़ का नेतृत्व हाजी शफीउल्लाह ने किया था।

विज्ञापन


गुरुवार शाम की घटना
बताया जा रहा है कि ढाका के वारी में 222 लाल मोहन साहा स्ट्रीट स्थित इस्कॉन मंदिर में गुरुवार शाम 7 बजे  उस समय ये हमला हुआ जब हिंदू श्रद्धालु बुद्ध पूर्णिमा उत्सव की तैयारी कर रहे थे। ये हमला हाजी सैफीउल्लाह की अगुआई में हुआ।

जमीन पर लंबा विवाद बनी वजह
सूत्रों के मुताबिक, इस्कॉन के तीन सदस्य घायल हो गए। संपत्ति को भी कुछ नुकसान हुआ है। बांग्लादेशी अधिकारियों के अनुसार विवाद का कारण इस्कॉन मंदिर की जमीन पर लंबे समय से चल रहा विवाद है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय उच्चायोग बांग्लादेशी अधिकारियों के संपर्क में है। रिपोर्टों के अनुसार बांग्लादेश के ढाका के वारी इलाके में एक इस्कॉन से जुड़े राधाकांत जीव मंदिर पर 17 मार्च को हमला किया गया था। इस्कॉन मंदिर में हुई हिंसा में लगभग 150-200 लोग शामिल थे।
विज्ञापन


पिछले साल भी हुई थी हिंसा
गौरतलब है कि पिछले साल भी बांग्लादेश के कोमिला शहर में नानूर दिघी झील के पास एक दुर्गा पूजा पंडाल में कथित रूप से कुरान को अपवित्र किए जाने की खबर फैलने के बाद हिंसा भड़कने के बाद कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले ढाका के टीपू सुल्तान रोड और चटगांव के कोतवाली में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आई थीं।

बांग्लादेश में 9 साल के भीतर हिंदुओं पर लगभग 4000 हमले
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था एकेएस की रिपोर्ट में बताया गया है कि 9 साल के भीतर बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर लगभग 4000 बार हमले हुए। इनमें से तो 1678 केवल धार्मिक मामले थे। इसके अलावा अन्य अत्याचार की घटनाएं भी सामने आईं।

बांग्लादेश सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग 
वहीं भारत में इस हमले की निंदा की गई है। कोलकाता स्थित इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने कहा कि यह हमला गंभीर चिंता का विषय है। हम बांग्लादेश सरकार से सख्त कार्रवाई करने और देश में हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें