फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ottawa Protest 2022: कनाडा में ट्रक डाइवरों ने प्रदर्शन क्यों किया? सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जाने लगा?

Mon, 31 Jan 2022 07:31 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

प्रदर्शनकारियों ने वैक्सीन जनादेश की तुलना फासीवाद से की। शनिवार से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन देर रात रविवार तक जारी रहा। ओटावा पुलिस ने ट्विटर पर कहा राजधानी में कई स्मारकों को ‘अपवित्र’ किया गया, इसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
कनाडा की राजधानी ओटावा में ट्रक डाइवरों का काफिला - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा में कोरोना पाबंदियों और टीकाकरण अनिवार्य किए जाने के विरोध की आंच प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो तक पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैक्सीन जनादेश, मास्क और लॉकडाउन का विरोध करने के लिए शनिवार को 50 हजार से ज्यादा ट्रक ड्राइवर्स ने राजधानी ओटावा में प्रधानमंत्री आवास को 20 हजार ट्रकों के साथ चारों तरफ से घेर लिया था। हालांकि इससे पहले ही सुरक्षा कारणों से प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनके परिवार को अपना आवास छोड़कर गुप्त जगह पर ठिकाना लेना पड़ा।
विज्ञापन


ओटावा में क्यों हुआ इतना बड़ा प्रदर्शन?   
दरअसल इतने बड़े विवाद के पीछे सीमा पार करने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए वैक्सीन को जरूरी बनाए जाने का सरकार का फैसला है। इसी सिलसिले में पीएम ने अपने कथित तौर पर अपने विवादित बयान में कहा था कि ट्रक वाले दूसरे लोगों के लिए खतरा है। पीएम ने उन्हें 'महत्व नहीं रखने वाले अल्पसंख्यक' करार देते हुए उनके लिए 15 जनवरी तक वैक्सीन सर्टिफिकेट दिखाना अनिवार्य कर दिया है। वरना उन्हें आइसोलेट होने की चेतावनी दी गई है। 

कनाडा में प्रवेश करने वाले ट्रक डाइवर्स इसी नियम और पीएम के विवादित बयान का विरोध कर रहे हैं। ट्रक चालक अमेरिका की सीमा को पार करने के लिए वैक्सीन को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ हैं। अमेरिका ने भी अपने यहां प्रवेश करने वाले ट्रक ड्राइवरों पर भी यही अनिवार्यता लागू की है। 
विज्ञापन

कनाडा के पीएम घर छोड़कर भागे - फोटो : Social media
कितना बड़ा था यह प्रदर्शन? 
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया ट्रकों का काफिला 70 किलोमीटर लंबा था। यह काफिला कथित तौर पर शुक्रवार को ब्रिटिश कोलंबिया से निकला था और सैंकड़ों कनाडाई लोगों ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। ओटावा पहुंचने पर ड्राइवरों ने अपने वाहनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया जिससे पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया था। ट्रक ड्राइवर्स ने इस प्रदर्शन को ‘फ्रीडम कान्वॉय’ नाम दिया। सैंकड़ों प्रदर्शनकारी संसद के क्षेत्र में घुस आए थे। 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि काफिला इतना लंबा हो गया है, इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक में शामिल कर लिया गया है। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि लंबे ट्रक काफिले को रिकॉर्ड को तोड़ने की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में नहीं माना जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों को विपक्ष का मिला साथ
विपक्षी कनाडाई कंजर्वेटिव सांसदों ने प्रदर्शनकारियों को कॉफी परोसी। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता एरिन ओटोल ने कुछ ट्रक ड्राइवरों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस विरोध को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फॉक्स न्यूज की कुछ हस्तियों का भी समर्थन मिला है।

हालांकि देश के परिवहन मंत्री उमर अलघबरा ने किसी भी फैसले को पलटने से इनकार किया है। दूसरी तरफ ओटावा के मेयर जिम वॉटसन कुछ प्रदर्शनकारियों के ‘धमकी देने वाले’ व्यवहार से नाराज थे। उन्हें ट्वीट कर कहा ‘धमकाने की रणनीति बंद करो और साथी कनाडाई लोगों के प्रति कुछ सम्मान दिखाएं।’ 
विज्ञापन

कनाडा में ट्रक डाइवरों का काफिला - फोटो : social Media
प्रदर्शनकारी क्या मांग रहे हैं?
प्रदर्शनकारी अब न केवल सीमा पार करने के लिए वैक्सीन लगाने के आदेश को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बल्कि देश भर में ऐसे सभी जनादेशों को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अपनी मांगें पूरी होने तक पार्लियामेंट हिल के पास डेरा डालने की योजना बना रहे हैं। बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में ट्रक ड्राइवर और ट्रकिंग कंपनी के मालिक हेरोल्ड जोंकर के हवाले से कहा है कि ‘हम आजाद होना चाहते हैं, हम अपनी पसंद से फिर से जाना चाहते है जिसे सरकार ने हमने छीन लिया है।’ ट्रक ड्राइवर्रस जो कनाडा से अमेरिका के बीच 9,000-किलोमीटर की सीमा पार करते हैं, वह दुनिया की सबसे लंबी सीमा मानी जाती है। 

‘फ्रीडम कान्वॉय’ की रणनीति कब बनी? 
सरकार के फैसले के विरोध में पश्चिमी कनाडा में पिछले हफ्ते  दर्जनों ट्रक चालक एक साथ जुटे थे। उन्होंने कोरोना संबंधित प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए एक काफिले के आयोजन की रणनीति बनाई। यह प्रदर्शन विशेष रूप से यूएस-कनाडा सीमा पार करने वाले ट्रक ड्राइवरों के लिए आयोजित की गई। लेकिन बताया जाता है कि इसमें सामान्य कनाडाई लोगों ने भी उनका साथ दिया। ओटावा में काफिले के पहुंचने का सिलसिला बीते शुक्रवार से ही शुरू हो गया।

कनाडा में कितने लोगों को वैक्सीन लग चुकी है?  
दुनिया में सबसे ज्यादा टीकाकरण दर कनाडा में माना जाता है। लगभग 79 फीसदी आबादी कोरोना की दोनों खुराक ले चुके हैं। कनाडाई ट्रकिंग अलायंस का कहना है कि कनाडा के 120,000 ट्रक ड्राइवरों में से लगभग 90 प्रतिशत जो सीमाओं के पार ड्राइव करते हैं, उन्हें वैक्सीन लग चुकी है। हालांकि अलायंस इस विरोध का हिस्सा नहीं था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें