फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब की जेलों में बंद दो हजार से अधिक पाक कैदियों को रिहा करने का आदेश

Tue, 19 Feb 2019 02:02 PM IST
अजय सिंह भाषा, इस्लामाबाद
विज्ञापन
mohammed bin salman
विज्ञापन

पाकिस्तान की यात्रा पर आये सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने अपने देश की जेलों में बंद दो हजार से अधिक पाक कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने, अपने आवास पर आयोजित एक स्वागत कार्यक्रम में उनसे ‘‘विशेष आग्रह’’ करते हुए, इन कैदियों की रिहाई का अनुरोध किया था। 

खान ने कहा, ‘‘आपके यहां करीब तीन हजार हमारे (पाकिस्तानी) कैदी हैं और वे लोग बहुत गरीब हैं। वे अपने परिवार यहां छोड़कर गए हैं।’’ पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ’’निशान-ए-पाक’’ ग्रहण करने आये शहजादे सलमान ने कहा ‘‘हम पाकिस्तान को ना नहीं कह सकते, हमसे जो बन पड़ेगा हम करेंगे।’’ 
विज्ञापन


सूचना मंत्री चौधरी ने ट्वीट किया ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अनुरोध पर शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी अरब की जेलों में बंद 2,107 पाकिस्तानी कैदियों की तत्काल रिहाई का आदेश दिया है।’’ 

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भी कहा कि शहजादे ने पाक कैदियों की तत्काल रिहाई की मांग पर सहमति जताई। उन्होंने कहा ‘‘शेष मामलों की समीक्षा की जाएगी।’’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें