सार
श्रीलंका के तटीय शहर वेलिगामा में 38 वर्षीय विपक्षी नेता लसंत विक्रमसेकरा की उनके दफ्तर में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। विक्रमसेकरा विपक्षी दल समगी जना बलवेगया से जुड़े थे। वारदात के बाद हमलावर फरार है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
श्रीलंका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बुधवार को एक 38 वर्षीय विपक्षी नेता लसंत विक्रमसेकरा की उनके दफ्तर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, तटीय शहर वेलिगामा के नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विक्रमसेकरा अपने समर्थकों से मुलाकात कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति दफ्तर में घुसा और रिवॉल्वर से उन पर कई गोलियां दाग दीं।
हमले में कोई और घायल नहीं हुआ, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि विक्रमसेकरा विपक्षी पार्टी समगी जना बलवेगया (एसजेबी) से जुड़े थे, जो वेलिगामा परिषद पर नियंत्रण को लेकर सत्तारूढ़ दल से टकराव में थी।