तनाव के बीच भारत सरकार का अभियान
बता दें कि भारत ने यह ऑपरेशन तब शुरू किया जब ईरान और इस्राइल के बीच मिसाइल और ड्रोन हमलों में लगातार बढ़ोतरी होने लगी। भारतीय नागरिकों को मशहद (ईरान), येरेवन (आर्मेनिया) और अशगबत (तुर्कमेनिस्तान) जैसे शहरों से विशेष चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए भारत लाया जा रहा है।
इसके साथ ही बढ़ते तनाव के बीच बीते शुक्रवार को ईरान ने विशेष रूप से भारत के लिए अपने हवाई क्षेत्र से तीन चार्टर्ड फ्लाइट्स को उड़ान भरने की अनुमति दी थी। जिसके बाद भारत सरकार ने बचाव के लिए ऑपरेशन सिंधु चलाया। इसके तहत पहली फ्लाइट शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंची, जिसमें 290 भारतीय थे।
ये भी पढ़ें:- Iran-US: ईरान ने कतर, इराक और सीरिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, दोहा में सुने गए धमाके
दूसरी फ्लाइट शनिवार को दोपहर 310 भारतीयों को लेकर पहुंची थी। वहीं तीसरी खेप में 311 भारत पहुंचे। हालांकि इससे पहले, गुरुवार को भी आर्मेनिया की राजधानी येरेवन से और शनिवार सुबह अशगबत से विशेष फ्लाइट्स के जरिए भी नागरिकों को लाया गया।
ईरान और इस्राइल के बीच अमेरिका की सीधी एंट्री
गौरतलब है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बीते 13 जून को इस्राइल ने ईरान पर जबरदस्त हमला किया। इसके बाद ईरान ने भी जबरदस्त पलटवार किया। देखते ही देखते दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के आज नौ दिन हो गए, लेकिन ये तनाव घटने के बजाय और तेज होता हुआ दिख रहा है। दूसरी ओर इस संघर्ष में एक नया मोड़ तब आ गया जब जारी बातचीत बीच अमेरिका ने ईरान पर हमला किया। जवाब में ईरान ने भी सोमवार को अमेरिका में पर जोरदार हमले किए।