फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Epic Fury: ईरान पर हमले के दौरान वॉररूम में मौजूद थे ट्रंप; वीडियो में देखें अमेरिकी सैन्य कार्रवाई

Sun, 01 Mar 2026 02:07 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Operation Epic Fury: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले के दौरान वॉररुम में मौजूद में रहकर पूरे ऑपरेशन पर नजर रखी। वहीं अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम की सेनाएं ईरान से जुड़े ठिकानों और खतरों पर 'जबरदस्त और लगातार' हमला कर रही हैं।
विज्ञापन
ईरान पर हमले के दौरान वॉररूम में ट्रंप और रुबियो - फोटो : X @WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने ईरान पर ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत भीषण हमला किया और तमाम सैन्य ठिकानों को जमींदोज किया। वहीं, व्हाइट हाउस के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 फरवरी 2026 को ईरान में हुए अमेरिकी सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' की खुद निगरानी की। व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि उनका उद्देश्य अमेरिकी लोगों की सुरक्षा करना और ईरानी शासन से पैदा हो रहे तत्काल खतरों को खत्म करना है।
विज्ञापन

 


 

सिचुएशन रूम में जेडी वेंस - फोटो : X @WhiteHouse
सिचुएशन रूम में मौजूद रहे जेडी वेंस
व्हाइट हाउस के अनुसार, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कैबिनेट के वरिष्ठ अधिकारी 28 फरवरी को सिचुएशन रूम में मौजूद रहे और पूरे हालात पर नजर रखी। व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम पूरे दिन हालात पर करीबी नजर बनाए रखेंगे।
 

राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू से की बात- व्हाइट हाउस
प्रेस सचिव ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रातभर फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो से अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ स्थिति की निगरानी की। इस दौरान राष्ट्रपति ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू से फोन पर बात भी की। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय हालात को देखते हुए दोनों नेताओं के बीच समन्वय को लेकर चर्चा हुई।
 
 
विज्ञापन

ईरान में सेंटकॉम की कार्रवाई जारी
अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड यानी सेंटकॉम ईरान में 'जबरदस्त और लगातार' सैन्य कार्रवाई कर रही है। राष्ट्रपति के आदेश के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसे प्रशासन ने निर्णायक और साहसिक कदम बताया है। यह कमांड मध्य पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में अमेरिकी सैन्य अभियानों की जिम्मेदारी संभालती है।
 
अधिकारियों के मुताबिक, सेंटकॉम की सेनाएं ईरान से जुड़े ठिकानों और खतरों पर 'जबरदस्त और लगातार' हमला कर रही हैं। बयान में कहा गया है कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि यह कदम आत्मरक्षा के तहत उठाया गया है और इसका मकसद केवल अमेरिकी नागरिकों और हितों की रक्षा करना है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें