अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को कनाडा, चीन समेत कई देशों में आक्रोश है। जहां अब चीन के द्वारा अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने के बाद अब कनाडा के सबसे बड़े प्रांत ओंटारियो ने भी ट्रंप के टैरिफ पर पलटवार करते हुए अमेरिकी राज्यों में ओंटारियो द्वारा दी जाने वाली बिजली की कीमतों में 25 प्रतिशत अधिक वसूलने का एलान किया है।
क्यूबेक भी उठा सकता है ऐसा कदम
फोर्ड ने यह भी कहा कि हालांकि ट्रंप ने एक महीने की राहत दी थी, लेकिन ओंटारियो का यह टैरिफ लागू रहेगा, क्योंकि एक महीने की राहत से केवल अनिश्चितता बढ़ेगी। इतना ही नहीं क्यूबेक भी अमेरिका को बिजली निर्यात पर इसी तरह के कदम उठाने पर विचार कर रहा है।
फोर्ड ने की कनाडा से तेल पर निर्यात लगाने की अपील
साथ ही प्रीमियर डग फोर्ड ने कनाडा के अल्बर्टा प्रांत से अमेरिका को तेल पर निर्यात कर लगाने की अपील की है। फोर्ड का कहना है कि अल्बर्टा जो प्रतिदिन 4.3 मिलियन बैरल तेल अमेरिका को भेजता है, अगर अचानक अमेरिकी गैस की कीमतों में भारी वृद्धि होती है तो इससे ट्रंप की नीतियों को कड़ा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकियों को अचानक उनकी गैस की कीमतों में एक डॉलर प्रति गैलन का इजाफा होता है तो वे गुस्से में आ जाएंगे।
ट्रंप की टैरिफ नीति पर बवाल
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते वाशिंगटन में अपने तीन सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों, कनाडा, मेक्सिको और चीन पर टैरिफ़ लगा कर एक नया व्यापार युद्ध शुरू किया। इस कदम के बाद इन देशों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय बाज़ारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। हालांकि, ट्रंप ने बाद में कहा कि उन्होंने कनाडा और मेक्सिको से आने वाले कई सामानों पर 25% टैरिफ़ को एक महीने के लिए स्थगित कर दिया है, इस निर्णय से व्यापार युद्ध की गंभीरता थोड़ी कम होने की उम्मीद जताई गई।